Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : बालू की कमी के कारण 10,000 पीएम आवास योजना पर लगा ग्रहण

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम जिले में पिछले वित्तीय वर्ष और वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए विभिन्न चरणों में जारी किए गए 10,000 प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण पर ग्रहण लगता जा रहा है. इसका मुख्य कारण है बालू की कमी. जिले में बालू घाटों से बालू उठाव का काम फिलहाल बंद है. इस कारण सभी प्रधानमंत्री आवास योजना का निर्माण कार्य भी रुका हुआ है. वहीं, जिन लोगों के पास अपने बालू थे उन्होंने जैसे-तैसे अपने घर को कुछ हद तक बना दिया, लेकिन बालू नहीं मिलने के कारण काम वहीं पर लटका हुआ है. बालू की कमी के कारण आवास योजना के अलावा बहुत सारी योजनाएं बाधित हो रही हैं. इसे भी पढ़े : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-cm-will-attend-the-mahasammelan-of-majhi-pargana-mahal-at-1-30-pm/">घाटशिला

: माझी परगना महाल के महासम्मेलन में 1.30 बजे शामिल होंगे सीएम

नगर परिषद ने जारी की 328 आवास योजना की सूची

जिले के उप विकास आयुक्त संदीप बक्शी ने भी इसे स्वीकार करते हुए कहा कि बालू की कमी के कारण पीएम आवास योजना की रफ्तार धीमी पड़ी है. इससे बहुत सारे लाभुकों को आवास योजना का लाभ जो अब तक मिल जाता वह उन्हें नहीं मिल पा रहा है. वहीं, पीएम आवास योजना शहरी के तहत नगर परिषद चाईबासा द्वारा हाल में ही 328 लाभुकों के लिए योजनाओं की सूची जारी की गई है. लेकिन इसका लाभ लाभुकों को कब तक मिल पाएगा यह कहना बहुत मुश्किल है. नगर परिषद द्वारा लाभुकों के लिए कोई रकम जारी नहीं की गई है, इसलिए आवास निर्माण करने के लिए लाभुकों में भी कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई दे रही है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-estimate-of-the-night-shelters-was-made-two-years-ago-now-the-contractors-refusedwork/">जमशेदपुर

: दो साल पहले बना था रैन बसेरों का प्राक्कलन, ठेकेदारों ने काम करने से किया इंकार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही