Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : जगह की कमी के कारण बेगनासाई मैदान में लगेगा चोया मेला

Chaibasa (Sukesh Kumar) : 18 जून से 20 जून तक चोया मेला का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए जोर-शोर से तैयारी चल रही है. मंगलवार को सदर चाईबासा के विधायक सह आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक दीपक बिरुवा सह संरक्षक झींकपानी प्रखंड प्रमुख प्रदीप तामसोय ने आयोजन की रूपरेखा तैयार की. इसमें आयोजन समिति और स्थानीय ग्रामीण भी शिमिल हुए. इस दौरान निर्णय लिया गया कि जगह की कमी के कारण चोया मेला बेगनासाई फुटबॉल मैदान में इस बार होगा. मौके पर ग्रामीणों ने विधायक के सामने मंदिर निर्माण कार्य को पूर्ण करने एवं पेयजल की समस्या को दूर कराने का आग्रह किया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-complaint-lodged-in-case-of-scrap-theft-vehicle-seized/">किरीबुरू

: स्क्रैप चोरी के मामले में शिकायत दर्ज, वाहन जब्त

मंदिर निर्माण कार्य के लिए आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की

ग्रामीणों के कहने पर विधायक दीपक बिरुवा ने मंदिर निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए 50000 रुपये का आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की. वहीं गांव के सभी खराब चापानलों की यथाशीघ्र मरम्मत कराने की बात कही. विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि चोया मेला को शांति पूर्वक सफल बनाने की जिम्मेदारी सभी की है. विधि व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन से सहयोग करने का आग्रह किया. इसके लिए यथाशीघ्र प्रशासन के साथ मेला आयोजन समिति की बैठक की बात कही. मौके पर चोया पंचायत की मुखिया जयंती बुड़ीउली, चोया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अखिलेश कुमार, नवांगाव पंचायत के पंचायत समिति सदस्य श्री कृष्णा हंसदा, कमल किशोर नायक, बिनोद गोप, महेश नायक, मान सिंह नायक, सिदिउ बिरूली, कुदरा लोहार समेत स्थानीय ग्रामीण और आयोजन कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-dead-body-of-a-woman-found-on-the-railway-track-between-gamharia-veerbans-station/">आदित्यपुर

: गम्हरिया-वीरबांस स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही