Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कई स्कूल में शिक्षक नहीं होने से शिक्षा व्यवस्था हुई चौपट, कैसे पढ़ेंगे बच्चे ?

Chaibasa (Sukesh kumar) : पश्चिम सिंहभूम के सरकारी स्कूल में प्राइमरी स्कूल से लेकर उच्च विद्यालय तक में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है. जिले के अधिकतर स्कूल में शिक्षक नहीं है. सृजन पद के अनुसार शिक्षक पदस्थापित नहीं होने से काफी परेशानी हो रही है. जबकि सरकारी स्कूलों में सबसे अधिक विद्यार्थी अध्ययन करते है. जिले में लगभग 26 की संख्या में उच्च विद्यालय है. जबकि 40 की संख्या में मध्य विद्यालय स्थापित है. वहीं 100 से अधिक प्राइमरी विद्यालय है. इसमें एक भी स्कूल में सृजन पद के अनुसार शिक्षकों की संख्या नहीं है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jamshed-due-to-cms-program-ambulance-stuck/">जमशेदपुर

: सीएम के कार्यक्रम की वजह से लगा जाम, एंबुलेंस फंसा

अधिकतर विषय में शिक्षक नहीं होने से हो रही है परेशानी

राजकीय बुनियादी विद्यालय सह उच्च विद्यालय निश्चिंतपुर केरा में कुल 19 शिक्षकों का सृजन पद है, लेकिन मात्र 10 शिक्षक ही पदस्थापित है. जबकि विद्यार्थियों की संख्या 407 है. अंग्रेजी विषय में एक भी शिक्षक नहीं है. इसी तरह जिले के अधिकतर स्कूलों में शिक्षकों की संख्या काफी कम है. झींकपानी के असुरा गांव में स्थिति उच्च विद्यालय में भी शिक्षकों की संख्या कम है. अधिकतर विषय में शिक्षक नहीं होने से विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jamshed-due-to-cms-program-ambulance-stuck/">जमशेदपुर

: सीएम के कार्यक्रम की वजह से लगा जाम, एंबुलेंस फंसा

पूरे जिले में आंदोलन की बनेगी रणनीति

रक्षा संघर्ष समिति के संयोजक पंडित महतो ने बताया कि पश्चिम सिंहभूम के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की समस्या अधिक है. सरकार को इस पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है. रोलाडीह हाई स्कूल में जिस तरह से शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द की गई है. उस तरह से जिले के अन्य स्कूलो में भी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द की जाये. सरकार बहाली प्रक्रिया को अविलंब शुरू कर जिले में सभी स्कूलों में शिक्षक नियुक्ति करें. अन्यथा रक्षा संघर्ष समिति के बैनर तले पूरे जिले में आंदोलन की रणनीति बनायी जायेगी. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-fire-broke-out-in-the-house-due-to-short-circuit/">किरीबुरू

: घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही