Search

 
 
 

चाईबासा : सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से कोचड़ा में हुआ डीप बोरिंग

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : हाटगम्हरिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम कोचड़ा में पेयजल समस्या से ग्रामीण परेशान थे. ग्रामीणों को काफी दूर से उपयोग के लिए पानी लाना पड़ता था. इसे लेकर ग्रामीणों ने सांसद गीता कोड़ा से डीप बोरिंग करवाने का अनुरोध किया था. ग्रामीणों के अनुरोध पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सांसद गीता कोड़ा ने कोचड़ा गांव में सांसद निधि से स्वयं सांसद गीता कोड़ा की उपस्थिति में बोरिंग करवाया गया. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-rait-upset-due-to-not-cutting-online-receipt-11-will-besiege-the-collectorate/">लातेहार

: ऑनलाइन रसीद नहीं कटने से रैयत परेशान, 11 को घेरेंगे समाहरणालय 

सांसद गीता कोड़ा का किया गया स्वागत

ग्रामीणों ने गांव पहुंचने पर सांसद गीता कोड़ा का स्वागत किया. स्थानीय लोगों ने डीप बोरिंग के लिए सांसद गीता कोड़ा के प्रति आभार जताया है. मौके पर मंगल हेम्ब्रम, मालु कुमारी, विश्वनाथ गोप, कंचन प्रधान, होरो प्रधान, सुरामी प्रधान, राई कुमारी, पार्वती प्रधान, सबोती प्रधान, जयंती कुमारी, प्रमो प्रधान, अंजली कुमारी, प्रभा कुमारी, सबीता कुमारी, नीलिमा कुमारी, अंजली कुमारी, अनिता कुमारी, सुची कुमारी, शंकर प्रधान, सुरेंद्र प्रधान, अजीत कुम्हार, संतोष नापीत, अनंत कुम्हार, विरंची बेहरा, मुरली कुम्हार, किशोर बेहरा सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-praying-for-peace-and-peace-by-offering-bakrid-prayers-in-mosques/">चक्रधरपुर

: मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदाकर मांगी अमन-चैन की दुआ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही