Search

 
 
 

Chaibasa: त्रिशानु राय के प्रयास से दिव्यांग के दस माह की कटी हुई पेंशन लौटाएगा बैंक

 
Chaibasa: दलकी झींकपानी के दिव्यांग शिवनाथ पान की विकलांगता पेंशन कई महीनों से उसको नहीं मिल पर रही थी जबकि जबकि राज्य सरकार द्वारा प्रतिमाह पेंशन लाभुक के खाता में भेज दी जाती है. ऐसा बैंक में बचत खाता की जगह लाभुक का चालू खाता खोल देने के कारण हो रहा था. आज बुधवार को इसकी जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता व सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने बैंक पहुंचकर इस समस्‍या का समाधान करवाया.

दिव्‍यांग के पिता समस्‍या लेकर पहुंचे थे कांग्रेस भवन

दरअसल समस्या को लेकर बुधवार को उसके पिता महेन्द्र पान कांग्रेस भवन  चाईबासा पहुंचे थे. उन्होंने कांग्रेस नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय को पेंशन तथा बैंक आदि के दस्तावेज दिखाकर मामले से अवगत करवाया. मानवीय संवेदना के आधार पर त्रिशानु राय ने मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए दिव्यांग बच्चे के पिता महेन्द्र पान को आपने साथ लेकर एचडीएफसी बैंक  चाईबासा पहुचकर समस्या पर यथोचित पहल करने की मांग की.

बैंक ने शुरू की भुगतान की प्रक्रिया

बैंक पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि पेंशन से संबंधित खाता बचत के स्थान पर चालू खाता खोला गया है. चालू खाता में दस हजार रुपये न्यूतम रखना अनिवार्य होता है. त्रिशानु राय ने बैंक के ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर प्रवीण कुमार को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए दिव्यांग के दस महीनों की काटी गई पेंशन को वापस लौटाने की मांग की. जिसके बाद उन्होंने बैंक के वरीय कर्मियों से भी संपर्क कर समन्वय स्थापित किया. श्री कुमार ने त्रिशानु राय को कहा कि जल्द से जल्द उसके खाता में काटे गए दस हजार पांच सौ रुपये वापस कर दिया जाएगा जिसकी अग्रेतर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. चालू खाता को बंद किया जाएगा और दिव्यांग शिवनाथ पान को बचत खाता के माध्यम से पेंशन का भुगतान किया जाएगा.

पूरी जानकारी लेकर खाता खोले बैंक

त्रिशानु राय ने प्रवीण कुमार को कहा कि विशेषकर सुदूरवर्ती ग्रमीण क्षेत्र में लोगों के खाता खोलने के उद्देश्य की अच्छी तरह जानकारी लेकर ही खाता खोले ताकि भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति नहीं हो. त्रिशानु राय ने सामाजिक सुरक्षा कोषांग प. सिंहभूम के सहायक निदेशक खुशेन्द्र सोनकेसरी को पूरे मामले की जानकारी दी तथा पेंशन भुगतान से संबंधित खाता चालू  खाता के स्थान पर बचत खाते को जोड़ने के लिए कहा है.

दिव्‍यांग के पिता ने त्रिशानु राय का जताया आभार

समस्या का निष्पादन के लिए महेन्द्र पान ने कांग्रेस नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय के प्रति आभार वक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयास से मेरे दिव्यांग पुत्र का बैंक द्वारा काटी गई पेंशन दस हजार पांच सौ रुपये पुनः वापस मिल रही है. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-villagers-protested-against-the-forest-department-in-tamulia-karadhora-village/">Chandil

: वन विभाग के खिलाफ तामुलिया काड़ाधोरा गांव में ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही