Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : वर्षा नहीं होने से सुखाड़ की स्थिति, किसान हलकान, जनप्रतिनिधियों ने विधायक को सौंपा मांग पत्र

Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला में अल्पवृष्टि होने से सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. अच्छी वर्षा नहीं होने से किसानों को फसल खराब होने का खतरा सताने लगा है. जिससे किसानों की कमर टूटती नजर आ रही है. सोमवार को झींकपानी प्रखंड प्रमुख के नेतृत्व में नवनिर्वाचित मुखिया, पंचायत समिति सदस्यों ने संयुक्त रूप से विधायक दीपक बिरुवा से मुलाकात की और क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित कराने की मांग की. वहीं विधानसभा में भी किसान भाईयों की यह मांग उठाने का आग्रह किया. इस दौरान बैठक कर जनप्रतिनिधियों ने विधायक को झींकपानी की समस्याओं से अवगत कराया और निदान कराने का आग्रह किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-the-miscreants-snatched-the-drum-and-earring-from-the-woman-in-sidgora/">जमशेदपुर:

सिदगोड़ा में झपटमार बदमाशों ने महिला से छीनी ढोलना और कान की बाली

विभिन्न समस्याओं से विधायक को कराया अवगत

इस बाबत विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि अल्पवृष्टि के कारण कड़हान, रोपाई समय नहीं हो रही है. सरकार से क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करते हुए किसानों को राहत योजना का लाभ देने की मांग की जाएगी. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जोड़ापोखर में हाईमास्ट लाइट बहुत जरूरी है. अंधेरा होने से लोगों को दिक्कत होती ही है, वहीं चोर भी सक्रिय रहते हैं. चौक से एसीसी गेट जाने वाली सड़क की लाइट भी खराब पड़ी है. एसीसी प्रबंधन द्वारा इसकी अनदेखी की जा रही है. इसके अलावा जनप्रतिनिधियों ने कहा कि साप्ताहिक बाजार के दिन भीड़ ज्यादा होती है इस दिन नो एंट्री लागू किया जाए, ताकि बड़ी दुर्घटना न हो. उक्त समस्याओं पर विधायक दीपक बिरुवा ने जल्द ही संबंधित पदाधिकारी से बात कर समस्याओं को दूर कराने की बात कही. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-two-arrested-for-killing-cattle-trader-with-weapons-looted-from-former-mlas-bodyguard/">चाईबासा

: पूर्व एमएलए के अंगरक्षक से लूटे गए हथियार से पशु व्यापारी की हत्या करने वाले दो गिरफ्तार

विधायक के साथ बैठक में यह रहे मौजूद

बैठक में प्रखंड प्रमुख प्रदीप तामसोय, कुदाहातु मुखिया मंजूलता पूर्ति, जोड़ा पोखर पंचायत मुखिया गुरुचरण मुंडा, नवागांव मुखिया अंजना तामसोय, कुदाहातु पंचायत समिति सदस्य सुनिता खंडाइत, चोया पंसस अखिलेश कुमार, नवागांव पंसस कृष्ण हांसदा के अलावा झींकपानी प्रखंड के बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति अध्यक्ष सोंगा बुड़ीउली, संजीव गोप, हरिलाल करजी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही