Search

 
 
 

चाईबासा : सीओ की लापरवाही से विद्यार्थियों का नहीं बन रहा जाति व आवासीय प्रमाण पत्र

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : जिले के चक्रधरपुर अंचल में इन दिनों जाति व आवासीय प्रमाण पत्र समय पर नहीं बन रहा है. अंचल अधिकारी बालकिशोर महतो की लापरवाही से कई विद्यार्थियों का भविष्य खराब हो रहा है. सीओ कार्यालय से स्थानीय लोगों का जाति व आवासीय प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है. विद्यार्थी कार्यालय का चक्कर लगा कर परेशान हो गये है. एक-एक माह तक जाति व आवासीय प्रमाण पत्र को रोक दिया जा रहा है. कर्मचारी व सीआई पास तो कर रहे है लेकिन सीओ के लॉग इन से पास नहीं हो रहा है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-adityapur-municipal-corporation-tops-in-revenue-collection/">आदित्यपुर

: राजस्व संग्रह में आदित्यपुर नगर निगम अव्वल

अभ्यर्थी हो रहे आवेदन करने से वंचित

ऐसा ही एक मामला हातनातोडांग पंचायत के गेलियालोहर का है. जहां के एक अभ्यर्थी हिमांशु प्रधान को छात्रवृति प्राप्त करने के लिए जाति व आवासीय प्रमाण पत्र भी बनवाना है. दोनों प्रमाण पत्र बनाने के लिए सीओ कार्यालय का वह कई दिनों से  चक्कर लगा रहा है. 14 मार्च को उसने आवेदन जमा किया था, लेकिन अभी तक सीओ ने पास नहीं किया है. इसके कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अभ्यर्थी छात्रवृति के लिये आवेदन तक नहीं कर पा रहे हैं. इसी तरह उक्त पंचायत के मागुरदा गांव के कुछ विद्यार्थियों का भी जाति व आवासीय प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है. इधर, जनरक्षा संघर्ष समिति के संयोजक पंडित महतो ने कहा कि जाति व आवासीय प्रमाण पत्र नहीं बनने से विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है. उपायुक्त अनन्य मित्तल से आग्रह है कि चक्रधरपुर के सीओ बालकिशोर पर उचित कर्रवाई कर समय पर जाति व आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत कराने की व्यवस्था कराये, ताकि विद्यार्थी परेशान नहीं हो. हालांकि सरकार का यह आदेश है कि 14 दिनों के अंदर जाति व आवासीय प्रमाणपत्र बन जाना चाहिए. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-under-akam-2-a-check-of-2-lakh-each-was-given-to-two-sisters/">किरीबुरू

: एकेएएम-2 के अन्तर्गत दो दीदीयों को 2-2 लाख का किया गया चेक प्रदान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही