Search

 
 
 

चाईबासा : जल संसाधन विभाग की लापरवाही से शहर में पेयजल आपूर्ति बाधित

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : मंगलवार रात को जल संसाधन विभाग ने चाईबासा डैम का गेट खोलकर पानी छोड़ दिया. इससे चाईबासा शहर में पानी की किल्लत हो गई है. इसमें जल संसाधन विभाग की लापरवाही सामने आई है. ऐसी स्थिति में बुधवार को शहर में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई. वही जल संसाधन विभाग द्वारा डैम का पूरा पानी बहा दिए जाने की जानकारी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को भी नहीं दी गई. दूसरी ओर मंगलवार को भी शहर के कई मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति बाधित रही थी. जल संसाधन विभाग ने रात भर डैम का पानी खुला छोड़ दिया, इसके कारण पूरा पानी खत्म हो गया. पानी नहीं आने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें :रोहित">https://lagatar.in/two-arrested-in-rohit-murder-case-murder-was-done-at-station-road-in-ranchi/">रोहित

हत्याकांड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, रांची के स्टेशन रोड में हुई थी हत्या

महीने में छह-सात दिन ठप रहती है आपूर्ति  

पिछले दो दिनों से लगातार शहर में बारिश हो रही है. इसके कारण नाली का पानी सड़क पर आ चुका है. लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है. इस स्थिति में सरकारी नल से पानी लाना लोगों के लिए कठिन हो गया है. लोगों का मानना है कि जल संसाधन विभाग और पीएचईडी विभाग की लापरवाही से यह समस्या उत्पन्न हुई है. इसे पीएचईडी विभाग को गंभीरता से लेने की जरूरत है. एक महीने में करीब 6 से 7 दिन पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप रहती है. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. शहर में पेयजल की आपूर्ति को लेकर पीएचईडी विभाग गंभीर नहीं है. यदि गंभीर होती तो जल संसाधन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर इसका समाधान जरूर किया जा सकता था. अब नहर विभाग की लापरवाही से पूरे शहर को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-parents-picket-ends-after-ucil-managements-assurance/">मुसाबनी

: यूसिल प्रबंधन के आश्वासन के बाद अभिभावकों का धरना समाप्त
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही