Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सदर प्रखंड के नीमडीह पंचायत में ग्राम स्वच्छता को लेकर बनाए गए डस्टबिन

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को साकार करने को लेकर सदर प्रखंड के नीमडीह पंचायत में विभिन्न गांव के डस्टबिन बनाए जा रहे हैं. इनका उद्देश्य गांव में रहने वाले ग्रामीण अपने घर और आसपास के कचरों को इधर-उधर फेंकने के बजाय डस्टबिन में डालें, चाहे वह गीला कचरा हो या सूखा कचरा. इन कचरों के माध्यम से जैविक खाद तैयार किया जाएगा. इसके लिए नीमडीह पंचायत के नीमडीह गांव में पांच बड़े-बड़े डस्टबिन को तैयार किया गया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-former-students-of-1994-batch-of-rungta-school-honored-teachers/">चाईबासा

: रूंगटा स्कूल के 1994 बैच के पूर्ववर्ती छात्रों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया सम्मानित
इसी तरीके से पंचायत के अन्य चार गांव में भी डस्टबिन के तैयार किए जाने की योजना है. पंचायत की मुखिया ने बताया कि इन डस्टबिन के निर्माण करने का उद्देश्य कचरे को एक निश्चित स्थान पर डालना चाहिए. उन कचरों से एक निश्चित समय के बाद जैविक खाद तैयार करना है, ताकि कचरे का निस्तारण भी हो जाए और कृषकों को इन तैयार खाद से उसका फायदा भी मिले. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही