Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : धान में निकलने लगीं बालियां, किसानों के चेहरे खिले

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से किसान काफी खुश हैं. खेत में लगी धान के फसल में निकलते बाली देख किसानों के चेहरे पर खुशियां छा गई है. इसी के साथ उन्हें धान की फसलों में कीट पतंग लगने का डर सताने लगा है. कृषकों ने धान की फसलों को जैसे-जैसे लगाया था उसी अनुसार फसलों में धान की बाली आ रही हैं. कृषि विभाग की माने तो आगे- पीछे धान निकलने से कोई परेशानी नहीं है, इससे उत्पादकता भी प्रभावित नहीं होगी. हालांकि अधिकांश खेतों में धान के बाली अभी नहीं लगी हैं. अभी वह पौधे बड़े हो रहे हैं और जो पौधे बड़े हो गए हैं उनमें बाली लग गई है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-three-laborers-from-jharkhand-beaten-up-in-tamil-nadu-plead-for-help/">किरीबुरू

: झारखंड के तीन मजदूरों की तमिलनाडु में पिटाई, मदद की लगाई गुहार

सुझाव पर दवा का छिड़काव न करने की अपील

सदर प्रखंड के तकनीक प्रबंधक हरीश कालिंदी ने बताया कि किसानों को कीट-पतंगों की समस्या सता रही हैं, उस पर नजर राखी जा रही है. उन्होंने सभी कृषकों को सुझाव दिया है कि यदि कोई ऐसी सूचना होती है तो उसकी जानकारी तुरंत कृषि विभाग या आत्मा कार्यालय को दें, ताकि उस पर त्वरित कार्रवाई की जाए. उन्होंने किसानों को कभी भी अपने मन से या किसी दुकानदार के सुझाव पर दवा का छिड़काव खेत में नहीं करने का सुझाव दिया है. दवा देने से पहले कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क कर लें. उल्लेखनीय है कि जिले में 1.86 लाख हेक्टेयर जमीन धान की फसल होती है लेकिन इस वर्ष मात्र 1.67 हजार हेक्टेयर पर ही धान की खेती की गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही