Chaibasa (Sukesh Kumar) : भुवनेश्वर स्थित किट विश्वविद्यालय के तत्वावधान में शुक्रवार को आयोजित पूर्वी क्षेत्र इंटर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कोल्हान विश्वविद्यालय ने रांची विश्वविद्यालय को 37 रनों से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. इससे पहले टॉस जीतकर रांची विश्वविद्यालय ने क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. कोल्हान की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे कुमार करण और अमरदीप सिंह ने अच्छे हाथ दिखाए. लेकिन 25 के स्कोर पर वह प्रेम कुमार द्वारा लपके गए. जिसके बाद कुमार करण और कुमार कुसाग्रह ने 74 रनों की साझेदारी कर कोल्हन विश्वविद्यालय की टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. 27 के निजी स्कोर पर कुमार कुसाग्रह अपना विकेट गंवा बैठे जिसके बाद भानु आनंद और कुमार करण ने टीम का स्कोर 150 के करीब पहुंचाया. इसे भी पढ़ें : तिसरी">https://lagatar.in/tisri-the-villagers-protested-against-the-encroachment-of-the-panchayat-building/">तिसरी
: पंचायत भवन का रास्ता अतिक्रमित किए जाने पर ग्रामीणों ने किया विरोध
: डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में 10वीं के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई
: विधायक ढुल्लू महतो ने कोर्ट से मांगी विस सत्र में भाग लेने की अनुमति
: पंचायत भवन का रास्ता अतिक्रमित किए जाने पर ग्रामीणों ने किया विरोध
कुमार करण ने खेली 106 रनों की शानदार पारी
कुमार करण ने 66 गेंदों में 15 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 106 रनों की शानदार पारी खेली. रवि शर्मा ने अंतिम के ओवरों में 10 गेंदों में 22 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया और विपक्षी टीम को 206 रनों का लक्ष्य दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रांची विश्वविद्यालय की टीम पहले ही गेंद पर अपने सबसे अनुभवी बल्लेबाज राम रोशन का विकेट गंवा बैठी. राम रोशन जुनैद के ओवर की पहली ही गेंद पर विकेट के पीछे भानु आनंद के हाथों लपके गए. इसी के साथ कोल्हान विश्वविद्यालय ने मैच में अपना दबदबा बनाए रखा जिससे रांची विश्वविद्यालय की टीम आखिर तक उबर नहीं पाई और निर्धारित 25 ओवर में 7 विकेट खोकर मात्र 168 रन ही बना सकी. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-farewell-given-to-10th-class-students-at-dav-public-school-guava/">नोवामुंडी: डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में 10वीं के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई
कोल्हान की तरफ से मनीषी रहे सबसे सफल गेंदबाज
कोल्हान की तरफ से मनीषी सबसे सफल गेंदबाज रहे. जिन्होंने 5 ओवर में 21 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को चलता किया. वहीं रवि कुमार ने 5 ओवर में 26 रन खर्च कर 2 बल्लेबाजों को चलता किया. रांची की तरफ से अमरजोत ने नाबाद 48 रनों की तथा नगेंद्र ने 45 रनों की पारी खेली. इस जीत के साथ 2016 से चले आ रहे अपने विजय रथ को कोल्हान विश्वविद्यालय ने कायम रखा. कोल्हान विश्वविद्यालय 2016 से अभी तक झारखंड के किसी भी विश्वविद्यालय से किसी भी प्रतियोगिता में पराजित नहीं हुआ है. इससे पहले भी कई बार कोल्हान विश्वविद्यालय सेमीफाइनल और क्वार्टर फाइनल का सफर तय कर चुका है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mla-dhullu-mahato-sought-permission-from-the-court-to-attend-the-session/">धनबाद: विधायक ढुल्लू महतो ने कोर्ट से मांगी विस सत्र में भाग लेने की अनुमति
Leave a Comment