Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : चर्च में हर्षोल्लास से मना ईस्टर संडे, लोगों ने एक दूसरे को दी बधाई

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : रोमन कैथोलिक चर्च में हर्षोल्लास के साथ ईस्टर संडे मनाया गया . ईसा मसीह के पुनरुत्थान की खुशी में मनाए जाने वाले ईस्टर को पास्का के नाम से भी जाना जाता है  . बाइबल की मान्यता के अनुसार यीशु मसीह ने यहुदी अत्याचारी राजाओं के द्वारा मृत्यु दंड दिए जाने का एहसास होते हुए भी येरुशलेम में प्रवेश किया था . अनुयायियों ने उनकी चमत्कारी व्यक्तित्व के कारण राजा की तरह खजूर के डालियां एवं कपड़े बिछाकर उनका स्वागत किया था .  इसके बाद उन्हें  मृत्यु देने के लिए पकड़ लिया गया और सूली पर लटका दिया गया था . इससे प्रभु की मृत्यु हो गई थी .  मृत्यु के तीसरे दिन उनका पुनरुत्थान हुआ था . इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-pay-scale-fixed-for-six-non-teaching-staff-of-ku-approved-by-the-state-government/">चाईबासा

: केयू के छह शिक्षकेतर कर्मचारी का वेतनमान निर्धारित, राज्य सरकार से मिली स्वीकृति

स्वयं का पुन: निर्माण करना

ईसा मसीह के पुनरुत्थान पर मिस्सा पूजा के अनुष्ठादाता फादर जोन पूर्ति ने अपने संदेश में कहा कि पुनरुत्थान का तात्पर्य यह है कि स्वयं को पुन: निर्माण करना . चालीस दिन तक महाउपवास में रह कर ईसा के पुनरुत्थान पर्व के साथ हमें अपनी सोच व जीवन शैली में नई ऊर्जा भरने का काम शुरू कर देना चाहिए .  इससे हम आगे का जीवन सुखमय तरीके से जी सकते है .  जीवन में यदि बुरे कार्य या गलत संगति के भंवर में फंसे हैं तो स्वयं को उससे निकालने के लिए ईसा के पुनरुत्थान को याद कर पुनः अच्छे मार्ग पर चलने का सोच विकसित करें .  तब ही ईसा मसीह का पुनरुत्थान सार्थक होगा . मिस्सा पूजा में संत अन्ना कॉन्वेंट के सिस्टर्स ने सिस्टर नीलिमा की अगुवाई में सिस्टर बलमदीना, सिस्टर अनीता, सिस्टर क्रोनिका आदि ने भक्ति गीत गाया . जी उठे प्रभु विजयी बनकर गीत ने मिस्सा पूजा को भक्तिमय बना दिया . इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-christians-celebrate-the-resurrection-of-their-savior/">चक्रधरपुर

: ईसाइयों ने अपने उद्धारकर्ता के पुनर्जीवित होने का मनाया उत्सव
[caption id="attachment_291555" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/istr-300x170.jpeg"

alt="" width="300" height="170" /> खुशियों के मौके पर भजन की प्रस्तुति देते मसीही समाज के लोग[/caption]

ईस्टर की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

मौके पर सभी कैथोलिक ईसाई परिवार के महिला-पुरूष, युवा व बच्चे बच्चियों ने एक-दूसरे को ईस्टर की बधाई एवं शुभकामनाएं दी . मौके पर ब्रदर अनिल, अंथोनी मिंज, सचिन सुंडी, सामुएल देवगम, राजश्री देवगम, विशाल कौशल,जेम्स सोय, जुलियाना देवगम, मनोज कुमार उपस्थित थे .     [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही