Chaibasa (Sukesh kumar) : पूर्वी क्षेत्र इंटर क्रिकेट प्रतियोगिता में कोल्हान विश्वविद्यालय ने मगध विश्वविद्यालय को रोमांचक मुकाबले में 26 रन से पराजित कर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है. इसी के साथ कोल्हान विश्वविद्यालय इस प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. कोल्हान अब अपना अगला मुकाबला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय से 1 मार्च को खेलेगा. वहीं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय पिछले साल प्रतियोगिता का उपविजेता रहा है. कोल्हान विश्वविद्यालय ने इस मैच को अपने खिलाड़ियों के संतुलित प्रदर्शन से जीता है. एक बार फिर टॉस हारकर कोल्हान विश्वविद्यालय ने बल्लेबाजी किया. बल्लेबाजों ने शुरू से ही अपने मंसूबे साफ कर दिए थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-deputy-chief-honored-the-couple-who-gave-birth-to-a-daughter-by-giving-them-a-mango-plant/">चाकुलिया
: बेटी को जन्म देने वाले दंपती को उप प्रमुख ने आम का पौधा देकर किया सम्मानित
जनगणना कराएं, संख्या के आधार पर दें आरक्षण : रमेश राव पायलट
: बेटी को जन्म देने वाले दंपती को उप प्रमुख ने आम का पौधा देकर किया सम्मानित
भानु आनंद ने 45 गेंद पर खेली 84 रन की शानदार पारी
कप्तान अमरजीत सिंह और कुमार करण ने शानदार बल्लेबाजी की और बिना कोई विकेट गवाएं महज 10 ओवर में टीम का स्कोर 80 के पार पहुंचा दिया. लेकिन 44 के निजी स्कोर पर करण अपना विकेट गंवा बैठे और मात्र 6 रन से वह अर्धशतक लगाने से चूक गए. टीम के 96 के स्कोर पर कप्तान अमरजीत का विकेट गिरा. कप्तान ने शानदारी 51 रन की पारी खेली. जिसके बाद भानु आनंद बल्लेबाजी करने के लिए आए और कुमार कुशाग्रह ने साथ 150 रनों से अधिक की साझेदारी की कुमार कुशाग्रह ने 200 के स्ट्राइक रेट से मात्र 35 गेंदों पर 71 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 6 चौके शामिल थे. वहीं भानु आनंद ने 45 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली. जिसमें 3 छक्के और 8 चौके शामिल थे. इसी के साथ कोल्हान ने निर्धारित 25 ओवर में 250 का आंकड़ा पार कर दिया और मगध विश्वविद्यालय को जीत के लिए 25 ओवर में 251 रनों का लक्ष्य दिया. इसे भी पढ़ें : जातिगत">https://lagatar.in/get-caste-census-done-give-reservation-on-the-basis-of-numbers-ramesh-rao-pilot/">जातिगतजनगणना कराएं, संख्या के आधार पर दें आरक्षण : रमेश राव पायलट
Leave a Comment