Search

 
 
 

Chaibasa : टॉउन क्लब की आसान जीत, गोप एंड सिंह क्लब को दस विकेट से हराया

 
  • एसआर रुंगटा बी-डिविजन लीग, 2024-25
Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे एसआर रूंगटा बी-डिविजन लीग के अंतर्गत बुधवार को खेले गए मैच में टॉउन क्लब चाईबासा ने एकतरफा मुकाबले में गोप एवं सिंह क्लब बड़ा जामदा को दस विकेट से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए मैच में टॉस टाउन क्लब के कप्तान ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. उनका यह निर्णय सही साबित हुआ. जब गोप एवं सिंह क्लब की पूरी टीम 22.2 ओवर में मात्र 101 रन बनाकर आल आउट हो गई. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-investigation-started-into-allegations-of-financial-irregularities-on-shri-shani-dev-bhakta-mandali/">Adityapur

 : श्री शनि देव भक्त मंडली पर वित्तीय अनियमितता के आरोप की जांच शुरू
इस टीम की ओर से एकमात्र सफल बल्लेबाज आशीष लोहरा रहा जिसने चार चौकों एवं दो छक्कों की मदद से 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. टॉउन क्लब की ओर से सबसे घातक गेंदबाजी वामहस्त स्पिनर राहुल विजय ने की जिसने 16 रन देकर 5 बल्लेबाजों को चलता किया. कप्तान प्रणय कुमार ने दो विकेट तथा कृपा सिंधु चंदन एवं राहुल लकड़ा ने एक-एक विकेट हासिल किए. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-training-given-to-presiding-and-first-polling-officials/">Jamshedpur

: पीठासीन व प्रथम मतदान पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
टॉउन क्लब चाईबासा ने 12 ओवर में एक विकेट खोकर 103 रन बनाए और आसानी से मैच अपने नाम कर लिया. उद्घाटक बल्लेबाज शुभम यादव ने छह चौकों एवं पांच छक्कों की मदद से मात्र 36 गेंदों पर नाबाद 59 रन बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अन्य बल्लेबाजों में सिद्धार्थ अग्रवाल ने 16 तथा प्रभात बोयपाई ने 16 नाबाद रन बनाए. टॉउन क्लब की ओर से गिरने वाला एकमात्र विकेट दीपक के हाथ लगा. इसे भी पढ़ें :  रांची:">https://lagatar.in/transgender-nagma-rani-nominated/">रांची:

हटिया विस सीट से ट्रांसजेंडर नगमा रानी ने किया नॉमिनेशन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही