Search

चाईबासा : दीपक बिरुवा की पहल पर ईचाकुटी की जर्जर सड़क का होगा कायाकल्प

Chaibasa (Sukesh kumar) : सदर प्रखंड अंतर्गत सिम्बिया पंचायत के ईचाकुटी गांव की जर्जर सड़क अब पीसीसी सड़क में तब्दील होगी. रविवार को झामुमो विधायक दीपक बिरुवा ने इस सड़क के निर्माण योजना का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया. जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से ईचाकुटी जलमीनार से ईचाकुटी गांव तक 750 मीटर पीसीसी पथ का निर्माण किया जाएगा. ग्रामीणों ने विधायक दीपक बिरुवा के प्रति आभार जताया. ग्रामीणों ने कहा कि बारिश में इस कच्ची सड़क की स्थिति काफी दयनीय हो जाती है. सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों को एक बड़ी समस्या से निजात मिल जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-excellent-performance-of-jharkhand-archery-team-in-the-first-tribal-sports-festival/">चाईबासा

: प्रथम जनजातीय खेल महोत्सव में झारखंड तीरंदाजी टीम का बेहतरीन प्रदर्शन

जर्जर सड़क का निर्माण होना अति आवश्यक था

विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि जनहित में इस जर्जर सड़क का निर्माण होना अतिआवश्यक था. मुखिया मदन बारी ने कहा कि यह सड़क जर्जर हालत में थी. जिसे बनाने के लिए ग्रामीणों के साथ संयुक्त रूप से विधायक दीपक बिरुवा से आग्रह किया गया था. विधायक ने सड़क की आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की. इसके लिए हम सभी उनको धन्यवाद देते हैं. शिलान्यास कार्यक्रम में मुखिया मदन बारी, पंचायत समिति सदस्य लखन गोप, राकेश सवैया, पांडू बारी, सुरेश बारी, नीतिमा बारी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//