Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa : मंत्री मिथिलेश ठाकुर के चाईबासा आवास पर ईडी की छापामारी

  • अमलाटोला में है मंत्री आवास, बिजनेस पार्टनर वेदांत खिरवाल के घर भी छापा
Chaibasa (Sukesh Kumar) :  झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्री मिथिलेश ठाकुर के चाईबासा स्थित अमलाटोला आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है. एक तरफ कैबिनेट की बैठक चल रही है तो दूसरी तरफ ईडी की छापेमारी जारी है. ईडी द्वारा मंत्री मिथिलेश ठाकुर के करीबी माने जाने वाले बिजनेस पार्टनर वेदांत खिरवाल के चाईबासा सदर बाजार तंबाकूपट्टी स्थित घर पर भी छापामारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि पेयजल स्वच्छता विभाग में जल जीवन मिशन की सरकारी योजना में बड़ा घोटाला हुआ है. सरकारी योजना के क्रियान्वयन में की गई अनियमितताओं को लेकर ईडी की छापेमारी की जा रही है. मंत्री मिथिलेश ठाकुर हेमंत सरकार की पहली कड़ी में पेयजल स्वच्छता मंत्री थे. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-principal-honored-ug-toppers-of-ghatshila-college/">Ghatshila

  : घाटशिला कॉलेज के यूजी टॉपर्स को प्राचार्य ने किया सम्मानित
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/3-1-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पेयजल को लेकर चल रही सरकारी योजनाओं में कई तरह की अनियमितताओं का मामला उजागर होता रहा है. अब इस मामले में ईडी ने जांच शुरू कर दी है. जांच को लेकर ईडी की टीम चाईबासा में रविवार की देर रात 2.30 बजे पहुंची थी. सोमवार सुबह चाईबासा स्थित मंत्री मिथिलेश ठाकुर और उनके भाई ठेकेदार विनय कुमार ठाकुर घर ईडी की टीम पहुंच कर छापेमारी शुरू कर दी. ईडी की टीम मंत्री के भाई विनय ठाकुर से पूछताछ करने के बाद मंत्री मिथिलेश के करीबी माने जाने वाले बिजनेस पार्टनर वेदांत खिरवाल के घर पर भी छापामारी शुरू कर दी. यहां उनके गोदाम की भी तलाशी ली जा रही है. इस दौरान ईडी ने दोनों घर पर मौजूद लोगों के सभी फोन जब्त कर लिए, इसके बाद छापेमारी शुरू की. इसे भी पढ़ें :  Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-world-civil-defense-day-celebrated-in-school/">Baharagoda

  : विद्यालय में मनाया गया विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस
बताया जा रहा है कि कुल चार गाड़ियों में आठ-आठ लोग दो ठिकानों में चाईबासा में छापेमारी कर रहे हैं. मंत्री के घर और करीबी के ठिकानों में चल रही छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है. छापेमारी की खबर सुनकर मंत्री के करीबी और सहयोगी अपने घर से फरार हो गए हैं. मंत्री मिथिलेश पर भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-diarrhea-spreads-in-khundih-of-ichagarh-seven-affected/">Chandil

: ईचागढ़ के खूनडीह में डायरिया फैला, सात आक्रांत

आईएएस मनीष रंजन के ठिकानों पर भी छापा

बताया जा रहा है कि सोमवार को ईडी झारखंड में 20 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इसमें आईएएस मनीष रंजन भी शामिल हैं. मनीष रंजन के अलावा उनके करीबी के ठिकानों पर भी ईडी की टीम तलाशी ले रही है. इसे भी पढ़ें :  लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-gang-rape-of-tribal-girl-all-accused-arrested/">लातेहार:

आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, सभी आरोपी अरेस्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही