Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई दुर्भावना से प्रेरित- गीता कोड़ा

Advertisement
Advertisement
Chaibasa: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई में साफ तौर पर विद्वेष की भावना झलक रही है. ईडी के अधिकारी भी जानते हैं यह गलत हैं, लेकिन वे विवश हैं. जिस तरह से कांग्रेस के नेताओं को टारगेट कर प्रताड़ित किया जा रहा है, इसमें सरकार की तानाशाही साफ झलकती है. उक्‍त बातें सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने कही. वह शुक्रवार को सदर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष जिला कांग्रेस कमिटी के धरना-प्रदर्शन को संबोधित कर रही थीं. इसे भी पढ़ें: शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-17-june-hc-seeks-report-on-ranchi-violence-cm-will-campaign-in-support-of-shilpi/">शाम

की न्यूज डायरी।।17 जून।। रांची हिंसा पर HC ने मांगी रिपोर्ट। शिल्पी के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे CM। शेल कंपनी PIL पर 23 सुनवाई। पुतिन युद्ध हारे तो मारे जायेंगे। FATF की ग्रे लिस्ट से पाक बाहर। बिहार की खबरें व कई वीडियो।।

कांग्रेस अपने विचारों एवं आंदोलन के माध्यम से गलत नीतियों का विरोध करेगी: सांसद

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने विचारों एवं आंदोलन के माध्यम से गलत नीतियों का विरोध करेगी. आज कांग्रेस के नेतृत्व में पूरे देश के लाखों-करोड़ों लोग केंद्र सरकार द्वारा ईडी के माध्यम से राहुल गांधी को पूछताछ के लिये भेजे गये समन का विरोध कर रहे हैं. धरना-प्रदर्शन का संचालन एससी सेल कोल्हान प्रभारी राज कुमार रजक ने किया. धन्यवाद ज्ञापन जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय ने किया. इसकी अध्यक्षता कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बर रायचौधरी ने की.

इन्होंने भी किया संबोधित

धरना प्रदर्शन को कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई, आरजीपीआरएस प्रदेश उपाध्यक्ष सुनित शर्मा, महिला नेत्री नीतिमा बारी, अनुप्रिया सोय, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रितम बांकिरा, प्रदेश महासचिव शिविर बोयपाई, पूर्व जिला महासचिव पूर्ण चन्द्र कायम, वरीय कांग्रेसी धनश्याम गागराई, कृष्णा सोय, रमेश सिंह, शंकर बिरुली, सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हांसदा, प्रखंड अध्यक्ष सनातन बिरुवा, चंद्रमोहन गौड़, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार ने भी संबोधित किया.

प्रदर्शन में यह थे उपस्थित            

इस प्रदर्शन में ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, प्रवक्ता जितेन्द्र नाथ ओझा,   संजय गागराई,  जितेन्द्र बारी,   अविनाश कोड़ाह,  प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, मोहन सिंह हेम्ब्रम,  सिकुर गोप, सत्यशिला हेम्ब्रम, वरीय कांग्रेसी जंग बहादुर, संजय रवि, ललित कुमार कर्ण, संजू पोद्दार, राकेश कुमार सिंह, संतोष सिन्हा,  मनोज कुमार भंसाली, तुरी सुंडी, राजेन्द्र कच्छप, युवा कांग्रेस विस अध्यक्ष धीरज गागराई,  नारंगा देवगम, खूंटपानी प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, रुप सिंह बारी, जहांगीर आलम,  आनंद सिंकु, धर्मेन्द्र कुमार साह, विक्रमादित्य सुंडी, नारायण निषाद, अभिजीत चन्द्र दास, श्याम सुंदर सावैयां, राजू कारवा, रवि कच्छप, सुको कुम्हार, अमन बालमुचू, प्रतिक कुमार, सिकंदर सुम्बरुई, रवि मुंडरी, बबलू मुंडरी, डीके सिंह, अभिराम लोहार, राजेश कुमार सावैयां, कार्यालय सचिव सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-principal-in-charge-in-16-colleges-of-kolhan-university-and-permanent-in-four/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के 16 कॉलेजों में प्रभारी प्रिंसिपल और चार में स्थायी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही