Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : टोन्टो पंचायत के विभिन्न गांव को टीबी से मुक्त करने की कवायद हुई तेज

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : टोंटो प्रखंड के टोन्टो पंचायत के विभिन्न गांव को टीबी से मुक्त करने की कवायद तेज हो गई है. इसकी पहल पंचायत के मुखिया दीपिका लागुरी ने की है. मुखिया ने पंचायत के सभी गांव तेंसेरा ,उदलकाम , बंदा बेड़ा, तोपाबेड़ा, टोंटो, लिसिमोती और कुदामसदा के सभी मुंडाओं,वार्ड सदस्य तथा समाजसेवियों से अनुरोध किया गया है कि सभी पंचायत को टीबी मुक्त करने में सहयोग करे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapurkandra-main-market-thakur-jewellerschori-prayas/">आदित्यपुर

: कांड्रा मुख्य बाजार के ठाकुर ज्वेलर्स में तीसरी बार चोरों ने चोरी करने का किया प्रयास

नि:शुल्क चिकित्सा का लाभ दिया जाएगा

टीबी रोग से ग्रस्त और अज्ञात बीमारी से ग्रस्त यदि कोई महिला-पुरुष, बच्चे है तो सभी लोगों की सूची दियु्री साईं निवासी समाज सेवी महती लागुरी के मोबाइल नंबर_9153583850 पर बताये. पीड़ित का आधार कार्ड और राशन कार्ड फोटो कॉपी जमा करने का सुझाव दिया है. ताकि पीड़ित का रजिस्ट्रेशन कर असहाय और गरीब कमजोर लोगों को यातायात सुविधा के साथ उन्हें नि:शुल्क चिकित्सा का लाभ दिया जा सके . उन्होंने कहा कि सभी का रजिस्ट्रेशन होने के बाद जांच और इलाज की तिथि तय की जाएगी और उनका इलाज कराया जाएगा. इस तरह से पंचायत टीवी से मुक्त हो सकेगा और इस कार्य के लिए आप सभी ग्रामीणों का सहयोग अपेक्षित है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapurkandra-main-market-thakur-jewellerschori-prayas/">आदित्यपुर

: कांड्रा मुख्य बाजार के ठाकुर ज्वेलर्स में तीसरी बार चोरों ने चोरी करने का किया प्रयास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही