Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : आठवीं क्लास के बच्चों को जाति प्रमाण पत्र जमा करने के बाद ही मिलेगी साइकिल

Chaibasa (Sukesh kumar) : पश्चिम सिंहभूम में अब जिला कल्याण विभाग ने नया गाइडलाइन जारी किया है. इससे काफी शिक्षक व छात्रा परेशान हो गये है. प्रत्येक साल सरकार की ओर से आठवीं क्लास की छात्राओं को साइकिल प्रदान की जाती है. इस साल भी साइकिल देने की योजना है. लेकिन कल्याण विभाग ने पश्चिम सिंहभूम में वैसे स्कूल के बच्चों का आवेदन वापस कर दिया जिन्होंने जाति प्रमाण पत्र जमा नहीं किया है. इसमें विभिन्न स्कूलों के लगभग नौ हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-murshidabads-youth-injured-due-to-bolero-collision-at-pindrabeda-turn/">आदित्यपुर

: पिन्ड्राबेड़ा मोड़ पर बोलेरो की टक्कर से मुर्शिदाबाद का युवक घायल

शिक्षक परेशान

साइकिल लेने के लिये अब जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया गया है. शिक्षकों को अब परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई छात्राओं के पास जाति प्रमाण पत्र नहीं है. जिसके कारण उन्हें साइकिल मिलना मुश्किल हो गया है. शिक्षकों के मुताबिक जाति प्रमाण पत्र बनने में विलंब होगी. अब आठवीं की परीक्षा होने को है. विभाग को गंभीरता से विचार करने की जरूरत है. मालूम हो कि सरकार की ओर से छात्राओं की शिक्षा बढ़े इसको लेकर साइकिल वितरण की योजना चल रही है. हर समुदाय के छात्राओं को साइकिल दी जाती है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inauguration-of-mayumum-tatanagar-achievers-cricket-competition-by-blowing-balloons/">जमशेदपुर

: गुब्बारे उड़ाकर किया गया मायुमं टाटानगर अचीवर्स क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही