Search

 
 
 

चाईबासा: नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बुजुर्ग दंपती की धारदार हथियार से मारकर हत्या

 
Chaibasa: जिले के नक्सल प्रभावित कराईकेला थाना क्षेत्र के जोमरो आदिवासी टोला में बुजुर्ग दंपती की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई. अज्ञात अपराधियों ने रविवार की देर रात इस घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने घर में सो रहे सकारी दिग्गी और उनकी पत्नी बदेगी दिग्गी की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी. वहीं सोमवार को घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें -रांची:">https://lagatar.in/ranchi-after-incident-fighting-between-two-sides-atmosphere-in-harmu-market-is-peaceful-all-shops-open/">रांची:

दो पक्षों में मारपीट की घटना के बाद हरमू बाजार में माहौल शांतिपूर्ण, खुली सारी दुकानें

ग्राम प्रधान ने दी पुलिस को घटना की जानकारी

सोमवार की सुबह ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके पास पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि दंपति की हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आ पायी है. इस मामले को लेकर आशंका जताई जा रही है कि आपसी विवाद या फिर डायन बिसाही के मामले को लेकर बुजुर्ग दंपती की हत्या की गई है. इसे भी पढ़ें -बोले">https://lagatar.in/sharad-pawar-said-our-people-have-become-victims-of-bjps-strategy-there-is-a-need-to-save-democracy/">बोले

शरद पवार, हमारे लोग भाजपा की रणनीति का शिकार हो गये, लोकतंत्र को बचाने की जरूरत है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही