Search

 
 
 

चाईबासा : ठंड के बीच कंबल पाकर बुजुर्गों ने विधायक के प्रति जताया आभार

 
  • विधायक ने झींकपानी टूटुगुटू पंचायत के बिंगतोपंग गांव में जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण
Chaibasa (Sukesh kumar) : विधायक दीपक बिरुवा ने रविवार को झींकपानी प्रखंड अंतर्गत टूटुगुटू पंचायत के बिंगतोपंग गांव पहुंच कर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया. ठंड में कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल गए. लेकिन विधायक दीपक बिरुवा इन दिनों बढ़ते ठंड को देखते हुए अपने क्षेत्र के विभिन्न गांव में जरूरतमंदों के बीच लगातार कंबल वितरण कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : JMM">https://lagatar.in/jmms-foot-march-reached-raj-bhavan-from-morhabadi-maidan-leaders-and-workers-were-stopped/">JMM

का पैदल मार्च मोरहाबादी मैदान से राजभवन पहुंचा, नेता व कार्यकर्ता को रोका गया
विधायक की सोच है कि अत्याधिक ठंड व शीतलहर से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को देखते हुए असुरक्षित व्यक्तियों को ठंड से राहत पहुंचाना है. कड़ाके की ठंड में कंबल लेने के लिए कई गांवों के काफी संख्या में बुजुर्ग पहुंचे थे. इस दौरान बिंगतोपंग, इंदीकुड़ी, राजेशबासा व गंगाबासा गांव के लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया. कंबल मिलने के बाद लोगों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-rural-women-worshiped-in-puri-jagannath-temple/">चांडिल

: ग्रामीण महिलाओं ने की पुरी जगन्नाथ मंदिर में पूजा
इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया. विधायक ने कहा ठंड के बढ़ते मौसम में लोगों की परेशानी को देखते हुए समय पर मदद पहुंचाई जा रही है. ताकि ठंड से लोगों को राहत दिलाया जा सके. मौके पर निरंजन खंडाईत, सोना खंडाईत, मधु खंडाईत, जयसिंह हेस्सा, सोमनाथ कुंकल, बहादुर सिंह मुंदुईया, मंगल सिंह पूर्ति, विजय सिंह देवगम, विकास देवगम समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही