Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: एटीएम कार्ड की धोखाधड़ी से बचे बुजुर्ग,  उनकी सूझबूझ से चतरा का युवक धराया

Advertisement
Advertisement
Chaibasa: चाईबासा के सदर थाना अंतर्गत बीएसएनएल कार्यालय के सामने स्थित एक्सीस बैंक के एटीएम से पैसा निकालने के दौरान एक बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदलने के प्रयास में एक युवक पकड़ा गया. उसने तो अपना काम लगभग कर ही दिया था लेकिन बुजुर्ग व्‍यक्ति अपनी सूझबूझ से साइबर धोखधड़ी का शिकार होने से बच गए. फिलहाल पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर साइबर क्राइम के लिंक तलाशने का प्रयास कर रही है. आरोपी युवक अभिषेक कुमार सिंह चतरा का रहने वाला है और उसके पास से विभिन्न बैकों के 14 फर्जी एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए हैं. उसका एक साथी भागने में सफल रहा. इसे भी पढ़ें: मानगो">https://lagatar.in/mango-some-people-got-the-construction-work-stopped-in-the-sri-sri-hanuman-temple-complex-calling-it-illegal/">मानगो

: श्रीश्री हनुमान मंदिर परिसर में कुछ लोगों ने निर्माण कार्य को अवैध बता बंद करवाया

एटीएम कार्ड निकालने के बहाने दूसरे का फर्जी कार्ड थमाया

भुक्तभोगी राजनगर के इचा गांव निवासी धीरेंद्र सिंहदेव ने बताया कि वे एक्सीस बैंक के एटीएम से पैसा निकाल रहे थे,  इसी दौरान उनका एटीएम कार्ड फंस गया. तभी एटीएम बूथ के बाहर खड़ा वह युवक अंदर आ गया और उनके फंसे कार्ड को निकालकर बड़ी चालाकी से दूसरा एटीएम कार्ड थमा दिया. उनका अचानक ध्‍यान गया कि कार्ड पर किसी महिला का नाम लिखा है. उन्‍होंने युवक से जब अपना एटीएम कार्ड मांगा तो उसने कहा कि यही कार्ड था और उनके कार्ड को एटीएम बूथ के अंदर रखे कूड़ेदान में फेंक दिया.

आरोपी युवक के साथियों को पकड़ने का प्रयास 

धीरेंद्र सिंहदेव ने जब शोर मचाया तो वहां कुछ लोग जमा हो गए. इसके बाद सदर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर युवक को अपने साथ थाना ले गई. थाना में तलाशी लेने पर युवक के पास से 14 अलग-अलग बैकों के एटीएम कार्ड बरामद हुए जो सभी फर्जी पाए गए. सदर थाना प्रभारी निरंजन तिवारी ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है. यह साइबर क्राइम का मामला है,  इसके साथ जो लोग भी इसमें लिप्त हैं सभी को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा. इसे भी पढ़ें: शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-12-january-khatrag-fixed-in-jmm-congress-hc-stays-corporation-order/">शाम

की न्यूज डायरी।।12 जनवरी।। JMM-कांग्रेस में खटराग तय।निगम आदेश पर HC की रोक। हेट स्पीच पर SC की नोटिस। मौर्य के खिलाफ वारंट जारी।14 को धमाका करेंगे स्वामी प्रसाद।बिहार की खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही