Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कमिटी का हुआ चुनाव

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : रविवार को झारखंड अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के देख-रेख में चाईबासा एसपीजी बालिका उच्च विद्यालय में एक सभा का आयोजन किया गया. सभा में पश्चिमी सिंहभूम के अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ का गठन किया गया. इस सभा में राज्य संघ के अध्यक्ष एंथनी तिग्गा, उपाध्यक्ष मो. समीउल्लाह खान, फादर विनोद टोप्पो, कार्यालय सचिव रमेश सिंह की देख-रेख में जिला कमिटी का चुनाव किया गया. नई कमिटी के तहत संजय डुंगडुंग को जिला अध्यक्ष चुना गया वहीं विजय पात्रा को सचिव बनाया गया है. उपाध्यक्ष नीलिमा केरकेट्टा व मो. कैसरुज्ज्मा, संयुक्त सचिव मो. हसनैन आलम को बनाया गया है. मौके पर जिले के आठों अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे. इसे भी पढ़ेंचाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-11-doctors-examined-492-patients-in-the-camp-at-kendangari/">चाकुलिया

: केन्दाडांगरी में शिविर में 11 डाॅक्टरों ने की 492 मरीजों की जांच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही