Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : ओटीएस स्कीम के तहत विद्युत विभाग ने 37 लाख किया कलेक्शन

Chaibasa (Ramendra Kumar sinha) : चाईबासा बकाया बिजली बिल भुगतान को लेकर विद्युत विभाग के ओटीएस स्कीम का 733 उपभोक्ताओं ने लाभ लिया. 31 मई तक विभाग ने 34 लाख ₹974 की वसूली की. इस स्कीम के माध्यम से 4,73,372 रुपये तक सुद माफ किए गए. यह जानकारी विभाग के कार्यपालक अभियंता महेश्वर कुमार ने दिया है. उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत कुल 733 लोगों का ब्याज माफ किया गया है. कुल 132 लोगों ने एक इंस्टॉलमेंट में अपने बकाया बिजली बिल को जमा किया है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-election-of-adityapur-small-industries-association-on-june-27/">आदित्यपुर

: आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का चुनाव 27 जून को

बिजली आने-जाने से आम जनजीवन प्रभावित

जबकि 601 लोगों ने मल्टीपल तरीके से अपने बकाए की राशि को जमा किया है. उन्होंने आम जनों से कहा कि जून महीने तक सरकार यह योजना चलायेगी. इस योजना का लाभ ले और अपने ब्याज माफी कराते हुए सभी अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान करें. 20 जून के बाद फिर से आप सभी को बिजली बिल के साथ सूद भी जमा करना होगा. दूसरी ओर शहर में बिजली के आने-जाने से आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है. शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र सभी जगह आमजन बिजली के आने-जाने से काफी परेशान है. इसे भी पढ़ें :ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-train-accident-opposition-parties-condole-the-casualties-question-the-signaling-system/">ओडिशा

ट्रेन दुर्घटना : विपक्षी दलों ने हादसे में मारे गये लोगों के प्रति शोक जताया, सिग्नल प्रणाली पर सवाल उठाये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही