Search

 
 
 

चाईबासा : विद्युत विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

 
Chaibasa : लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काटे जाने के खिलाफ मंगलवार मंझारी और जगन्नाथपुर प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने रैली निकाल कर प्रदर्शन किया. सभी कचहरी तालाब के पास जुटे जहां से मँझारी प्रखण्ड जिला परिषद सदस्य माधव चन्द्र कुंकल एवं जगन्नाथपुर भाग-1 जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया के नेतृत्व में जुलूस निकाल कर खप्परसाई स्थित बिजली विभाग का घेराव किया. सभी ग्रामीण मुख्य गेट के समक्ष धरना पर बैठ गए और प्रदर्शन किया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-children-of-kuchasholi-go-to-school-with-slippers-shoes-in-hand-and-bag-on-their-back/">चाकुलिया

: हाथ में चप्पल-जूते और पीठ पर बैग लेकर स्कूल जाते हैं कुचाशोली के बच्चे

नए सिरे से बिजली बिल देने की मांग

जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया ने कहा कि बिजली विभाग के द्वारा एक मुश्त बिजली बिल उपलब्ध कराए जाने से ग्रामिणों को बिजली बिल जमा करने में काफी दिक्कत हो रही है. विभाग के द्वारा आए दिन ग्रामीणों पर प्रथमिकी दर्ज की जा रही है जो ग्रामीणों के साथ अत्याचार है. जिला परिषद सदस्य माधव चन्द्र कुंकल ने कहा कि गांव के लोगों के पास रोजी-रोजगार का साधन तक नहीं है. सरकार को बकाया बिजली बिल को माफ करते हुए नए सिरे से हर माह मीटर रीडिंग के आधार पर बिजली बिल उपलब्ध कराना चाहिए ताकि गांव के लोग भी बिजली बिल जमा कर सकें. इसे भी पढ़ें : सोनुवा">https://lagatar.in/sonuva-four-sheep-and-goats-died-due-to-the-collapse-of-the-wall-of-the-kutcha-house/">सोनुवा

: कच्चे मकान की दीवार ढहने से चार भेड़-बकरी की मौत

जीएम को भेज गया मांगपत्र

इस दौरान विधुत अधीक्षण अभियंता खप्परसाई को विद्युत महाप्रबंधक के नाम एक मांग पत्र सौंपा गया. जिसकी प्रतिलिपी मुख्यमंत्री झारखण्ड सरकार, मुख्य सचिव झारखंड सरकार, पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त को भी सौपा गया. मौके पर पिलका पंचायत समिति सदस्य रंजीत बिरुवा,दशकन तियु, एलियास बिरुवा,सुशील पूर्ति,मनोज गोप, शंकर बिरुवा, समेत अनेक लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही