Search

 
 
 

चाईबासा : विद्युत विभाग ने बिजली चोरी के विरुद्ध चलाया अभियान, आठ  लोगों पर लगाया आर्थिक दंड

 
Chaibasa ( Ramendra Kumar Sinha) : विद्युत विभाग चाईबासा ने विद्युत चोरी कर विद्युत जलाने वालों के लिए  शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया.  ग्रामीण क्षेत्र में मजगांव प्रखंड के विभिन्न गांव में अभियान चलाकर आठ लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पाया गया . जबकि झींकपानी प्रखंड के जोड़ा पोखर में एक व्यक्ति पर विद्युत चोरी करने का मामला दर्ज किया गया. मझगांव प्रखंड के लोकेसाई, अंबाई मरचा के तीन जगह पर , कुशनूपुर गुड़गांव बलीबंद्ध तथा खैरपाल में गांव के 11 लोगों के विरुद्ध मझगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jnac-met-to-trace-the-relatives-of-the-woman-admitted-to-mgm/">जमशेदपुर

: जेएनएसी ने एमजीएम में भर्ती महिला के परिजनों का पता लगा कराई मुलाकात
जबकि जोड़ा पोखर में एक व्यक्ति के विरुद्ध झींकपानी थाना में आवेदन दिया गया. मजगांव प्रखंड में आठ लोगों को विद्युत चोरी कर जलाते हुए पाए जाने पर 56432 रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया गया है. इसी तरह झींकपानी प्रखंड में भी एक व्यक्ति के विरुद्ध ₹45 सो रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है. विभाग के सहायक अभियंता गौतम राणा ने बताया कि इन सभी लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पाया गया है.  इन सभी पर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है. उन्होंने बताया कि यह अभियान कई प्रखंड में चलाई जाएगी ताकि अवैध रूप से बिजली चोरी पर रोक लगाई जा सके. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-gungun-sporting-won-the-16th-mohan-singh-memorial-football-tournament/">जमशेदपुर

: गुनगुन स्पोर्टिंग ने जीता 16वां मोहन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही