Search

 
 
 

चाईबासा : विद्युत विभाग ने समस्याओं के निदान के लिए लगाया ऊर्जा मेला, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : लोगों के विद्युत समस्या के निदान के लिए विद्युत विभाग ने अंचल कार्यालय परिसर स्थित विद्युत आपूर्ति प्रमंडल चाईबासा, खप्परसाई, झींकपानी प्रखंड कार्यालय परिसर, मंझारी प्रखंड कार्यालय परिसर तथा नोवामुंडी सबडिवीजन कार्यलय परिसर में ऊर्जा मेला का आयोजन किया. इस मेले में उपभोक्ताओं के बिजली से संबंधित समस्याएं यथा खराब मीटर बदलने सहित बिजली विभाग से जुड़ी अन्य सभी समस्याओं का निदान करने के लिये विभाग के लोग उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-old-man-dies-after-falling-in-tusu-mela/">घाटशिला

: टुसू मेला में गिरने से वृद्ध की मौत

ऑन द स्पॉट समस्याओं का किया जा रहा है समाधान

मौके पर उपस्थित विभाग के अधीक्षण अभियंता कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि चार जगहों पर बिजली से संबंधित समस्याओं के निदान के लिये कैंप लगाए गए हैं. इन कैंपों में स्थानीय लोग अपनी समस्याओं को लेकर आ रहे हैं. ऑन द स्पॉट उनके समस्याओं का समाधान किया जा रहा है. इस मौके पर कार्यपालक अभियंता पवन कुमार मिश्रा, सहायक अभियंता गौतम राणा सहित विभाग के कनीय अभियता व सर्किल के कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही