Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : 10 हजार उपभोक्ताओं पर विद्युत विभाग का 20 हजार से अधिक का बकाया

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : चाईबासा अंचल के विभिन्न प्रखंडों में करीब 10 हजार से अधिक ऐसे उपभोक्ता हैं जिनके उपर बिजली विभाग का 20 हजार से अधिक का बिल बकाया है. इस बिल में बिजली बिल के अलावे ब्याज को भी जोड़ा गया है. विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार सभी उपभोक्ताओं को लिए जून महीने में भी प्रमंडल के हर पंचायत क्षेत्र में ब्याज माफी योजना का शिविर लगाया जा रहा है. उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली विभाग के इस ब्याज माफी योजना का लाभ उठाएं और बिजली बिल का भुगतान करें. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-bull-died-due-to-vehicle-collision-angry-people-blocked-the-road/">बहरागोड़ा

: वाहन के धक्के से बैल की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

जून माह तक प्रभावी रहेगी ब्याज माफी योजना

उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से कहा है कि सरकार की ब्याज माफी योजना जून माह तक प्रभावी रहेगी. इसलिए चाईबासा अंचल के जो भी बकाएदार हैं वह अपने बकाए बिल को जमा कर दें. शिविर में आने के बाद ब्याज की राशि स्वतः ही माफ कर दी जाएगी. उल्लेखनीय है कि विभाग द्वारा बकाया बिजली बिल वसूली के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पिछले 3 महीने से अभियान चल रहा है पर अभी तक विभाग को शत-प्रतिशत बकाया वसूली में सफलता नहीं मिल पाई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही