Search

 
 
 

चाईबासा : सदर प्रखंड कार्यालय में दिन भर गुल रही बिजली, आधार कार्य हुआ बाधित, लोग रहे परेशान

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : सदर प्रखंड परिसर में मंगलवार को दिनभर बिजली गुल रहने से आधार बनाने का कार्य पूरी तरह बाधित रहा. दूरदराज से लगभग 20 से 25 की संख्या में लोग प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन आधार से सम्बंधित कार्य नहीं होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा. सदर प्रखंड में इससे पूर्व भी कई बार लोगों को इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ चुका है. इसके बावजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी पारुल सिंह इसे नजरअंदाज करती आ रही है. इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-kalash-yatra-taken-out-for-the-replacement-of-shivling-in-sri-sri-baba-lokeshwarnath-temple/">किरीबुरू

: श्री श्री बाबा लोकेश्वरनाथ मंदिर में शिवलिंग प्रतिस्थापना को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

बीडीओ के नहीं रहने पर विकास कार्य हो रहा बाधित

इधर, सिंबिया पंचायत के मुखिया मदन बारी ने बीडीओ पारुल सिंह पर कार्यालय में समय नहीं देने का आरोप लगाया है. कहा है कि इसी कारण क्षेत्र का विकास नहीं हो रहा है. यहां के ग्रामीण प्रखंड कार्यालय आते हैं, लेकिन बीडीओ मौजूद नहीं रहती जिससे कार्य बाधित हो जाता है. उन्होंने कहा कि यहां जनरेटर होने के बावजूद भी उसे चलाया नहीं जाता है. मुखिया ने मांग की है कि बीडीओ के अलावा जो अतिरिक्त प्रभार पारुल सिंह को दिया गया है उन्हें उन सभी पदों से मुक्त किया जाए ताकि प्रखंड का विकास हो सके. मालूम हो कि उपायुक्त के आदेश पर जिला के अन्य कई पदों में भी सदर बीडीओ को प्रभार सौंपा गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही