Search

 
 
 

चाईबासा : सदर अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में बिजली की समस्याओं को किया गया दुरुस्त

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर पिछले एक माह से बंद पड़ा हुआ था. पीपीपी मोड के तहत चलने वाले डायलिसिस सेंटर में डायलिसिस मरीजों का इलाज नहीं होता था. इसके कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. मरीजों को जमशेदपुर के अलावा चाईबासा के निजी अस्पताल जाकर अधिक खर्च करना पड़ता था. वहीं, 28 जुलाई के अंक में शुभम संदेश दैनिक अखबार व लगातार डॉट इन में खबर प्रकाशित होने के बाद सदर अस्पताल प्रशासन की नींद खुल गई. खबर प्रकाशित होते ही अस्पताल प्रशासन ने डायलिसिस सेंटर में हो रही परेशानी को दूर करवा दिया. बिजली की समस्याओं को दुरुस्त कर दिया गया है. अब सोमवार से मरीजों का इलाज सदर अस्पताल में किया जाएगा. [caption id="attachment_372847" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/chaibasa-sadar-hospital-1-600x375.jpg"

alt="" width="600" height="375" /> शुभम संदेश में प्रकाशित खबर.[/caption] इसे भी पढ़े : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-a-meeting-was-held-in-ghaghra-village-of-otar-regarding-the-problem-of-road-and-drinking-water/">बंदगांव

: ओटार के घाघरा गांव में सड़क व पेयजल की समस्या को लेकर हुई बैठक 

डीसीडीसी हेल्थ केयर प्राइवेट संस्थान की ओर से चलाया जा रहा है डायलिसिस सेंटर

मालूम हो कि डीसीडीसी हेल्थ केयर प्राइवेट संस्थान की ओर से सदर अस्पताल चाईबासा में पीपीपी मोड के तहत डायलिसिस सेंटर चल रहा है. जहां पर सामान्य दर से मरीज का डायलिसिस होता है. यहां प्रत्येक मरीज के लिए 1200 रुपये निर्धारित किए गए हैं. लेकिन पिछले एक महीने से बंद होने की वजह से मरीज निजी अस्पताल में तीन से चार हजार रुपए देकर अपना डायलिसिस करा रहे हैं. इसके कारण कई मरीज परेशान हो गए थे. वहीं, सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. बुका उरांव ने कहा कि प्राइवेट संस्थान की ओर से पीपीपी मोड के तहत डायलिसिस सेंटर चलाया जा रहा है. किसी भी तरह की तकनीकी समस्या होने पर लिखित शिकायत देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान कर लिया गया है. अब संभवत: सोमवार से सभी मरीजों का डायलिसिस सदर अस्पताल में कराया जाएगा. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-water-is-not-coming-in-mongos-ribet-colony-for-many-days-no-solution-even-after-complaint/">जमशेदपुर:

मानगो की रिबेट कॉलोनी में कई दिन से नहीं आ रहा पानी,  ​शिकायत के बाद भी समाधान नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही