Search

 
 
 

चाईबासा : विधायक दीपक बिरुवा की पहल पर पुनः बहाल हुई सिम्बिया में बिजली

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : सदर प्रखंड अंतर्गत सिम्बिया पंचायत के बाई सिम्बिया गांव में बुधवार को विधायक दीपक बिरुवा की पहल पर एक बार फिर से गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई. विधायक दीपक बिरुवा ने ग्रामीणों के आग्रह पर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. विधायक बिरुवा को मुखिया मदन सिंह बारी एवं स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्यायों से अवगत कराते हुए निदान की मांग की. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में चापाकल खराब होने से पेयजल की समस्या बनी हुई है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-cm-gave-a-gift-of-785-crores-to-the-district-foundation-stone-inauguration-of-228-schemes/">गिरिडीह

: सीएम ने जिले को दी 785 करोड़ की सौगात, 228 योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन
बिरुवा ने उसी दौरान पेयजल विभाग के अधिकारी से फोन पर बात कर चापाकल मरम्मत कराने का निर्देश दिया. ग्रामीणों से रु-ब-रु के दौरान अधिकतर बिजली बिल संबंधित समस्या आई, जिस पर कहा गया कि जनहित में इस समस्या को दूर कराने को लेकर वे सदैव प्रयासरत हैं. मौके पर मुखिया मदन सिंह बारी, मुंडा संजय बारी, पंसस दिनेश मुंडा, पंसस जेमा बारी, सुपाई बारी, मधुसूदन बारी, पूर्व मुखिया लालसिंह बारी,महिला समूह की मुन्नी बारी, रघुनाथ गागराई आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही