Search

 
 
 

Chaibasa : भनगांव के दीपसाई टोला में मृत मिला हाथी, दांत गायब होने से हत्या की आशंका

West Singhbhum (Nowamundi) : हाथी मृत पाए जाने की सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी है. हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. वन विभाग की टीम के पहुंचने और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और दांत गायब होने की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं.
 
मृत हाथी

Amit Kumar


West Singhbhum (Nowamundi) : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित भनगांव के दीपसाई टोला में शुक्रवार सुबह एक हाथी मृत पाया गया. हाथी के मृत मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए. मृत पाए गए हाथी का दांत गायब है, जिससे ग्रामीणों ने हत्या कर दांत चोरी करने आशंका जताई है.

 

हाथी मृत पाए जाने की सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी है. हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. वन विभाग की टीम के पहुंचने और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और दांत गायब होने की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. 

 

Uploaded Image

हाथी के दांत हैं गायब

 

बता दें कि बीते कुछ समय से इलाके में हाथियों की लगातार आवाजाही देखी जा रही है, जिससे ग्रामीणों में पहले से ही दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है. मृत हाथी मिलने की घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने और क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है. साथ ही ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की भी अपील की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही