Search

चाईबासा : हाटगम्हरिया में हाथियों का आतंक, धान की फसल को किया बर्बाद

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : हाटगम्हरिया प्रखंड के तालाबुरू, जांगीमुंडी, इलीगढ़ा समेत चार-पांच गांव के ग्रामीण इन दिनों हाथी के आतांक से परेशान हैं. इसे लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा के साथ बैठक कर उन्हें स्थितियों से अवगत कराया. ग्रामीणों के अनुसार प्रतिदिन शाम 4 बजे जंगल से हाथी निकलते हैं और आसपास के खेत में जो भी धान के फसल लगे रहते उन्हें खाकर अपने पैरों तले रौंद देते हैं. जिससे धान की फसल बर्बाद हो रही है. ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग उन्हें तत्काल इसका मुआवजा दे. ग्रामीणों की इस बात का समर्थन करते हुए जिप सदस्य जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि वन विभाग की टीम यहां पर आए और इसका उचित आकलन कर ग्रामीणों का मुआवजा दे, क्योंकि ग्रामीणों की आय का मुख्य स्रोत यहां खेती ही है. यदि खेती ठीक से नहीं हुई तो रोजगार की तलाश में उन्हें पलायन करना पड़ सकता है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-road-construction-of-jp-udyan-could-not-start-due-to-lack-of-funds/">आदित्यपुर

: फंड के अभाव में शुरू नहीं हो सका जेपी उद्यान का सड़क निर्माण

लोगों से सावधान रहने की अपील

चाईबासा वन प्रमंडल के अधिकारी सत्यम कुमार ने बताया कि ग्रामीणों का जो भी हाथियों द्वारा नुकसान होगा उसका भुगतान किया जाएगा. इसके लिए विभाग की टीम जल्द ही इसका आकलन करेगी. हाथियों को हटाने के लिए क्यूआरटी टीम तथा गांव के वन समितियां के लोग भी इस पर नजर बनाए हुए हैं. जैसे स्थिति सामान्य होगी सारे हाथियों को वहां से हटाने का कार्य किया जाएगा. उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि कभी भी हाथी को छेड़ने का कार्य न करें. न ही उनके पास कोई पटाखा जलाने का कोशिश करें. क्योंकि इससे हाथी नाराज हो जाएंगे और कोई घटना घटित हो सकती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp