Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र की बैकलॉग संख्या को 14 अगस्त तक समाप्त करें सीएस - उपायुक्त

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जन्म-मृत्यु निबंधन अभियान की समीक्षा की गई. उक्त बैठक में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया कि जन्म-मृत्यु निबंधन अभियान में विगत 15 दिनों में 4109 जन्म प्रमाण पत्र तथा 382 मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किया जा चुका है. यह अभियान 14 अगस्त 2023 तक चलेगा. बैठक में उपायुक्त ने जिला सांख्यिकी पदाधिकारी को प्रमाण पत्र निर्गमन के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया इसके साथ-साथ सिविल सर्जन को वर्ष 2022 व 2023 के जन्म प्रमाण पत्र के बैकलॉग की संख्या को आगामी 14 अगस्त तक समाप्त करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ेंमनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-raidih-football-tournament-ends-sagjudi-youth-club-won-the-title/">मनोहरपुर

: रायडीह फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, सागजुड़ी यूथ क्लब ने जीता खिताब

विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में विशेष ध्यान दें अधिकारी

इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी को जिला अंतर्गत संचालित सभी विद्यालयों में अनिबंधित छात्र-छात्राओं का निबंधन तथा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को आंगनबाड़ी केंद्र में अनिबंधित बच्चों के निबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है. उक्त कार्यशाला में सहायक समाहर्ता श्रुति राजलक्ष्मी, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा, जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीषा कुजूर सहित अन्य उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही