Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सजावट पर दिया जा रहा है जोर

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : अपने जोहार यात्रा के क्रम में चाईबासा आ रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर सजावट पर पूरा जोर दिया जा रहा है. इतना ही नहीं सड़कों की साफ-सफाई के अलावे उनमें पेचवर्क का काम जोरों पर है. कहीं रोड बन रहे हैं तो कहीं मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है. यह कार्य उन्हीं स्थानों पर किये जा रहे हैं जिस रास्ते से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरेगा. इन रास्तों में तोरण द्वार भी बनाए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम सदर अस्पताल भ्रमण का है उनके आगमन को लेकर सदर अस्पताल में पूरी साफ-सफाई पर जोर दिया गया है. निर्माणाधीन भवन के चारों तरफ से घेराबंदी कर दी गई है तथा अस्पताल के चारों और जाली लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. इसके लिए जाली को भी अस्पताल के बाहर रख दिया गया है. जिस संवेदक को यह कार्य दिया गया है उन्हें प्रशासन की तरफ से सख्त निर्देश है कि इसे समय से पूर्व तैयार कर लें ताकि सीएम के आगमन से पूर्व अस्पताल की सुंदरता बढ़ जाए. इसे भी पढ़े : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-six-day-navadurga-chandi-yagya-begins-with-kalash-shobha-yatra/">मनोहरपुर

: कलश शोभा यात्रा के साथ छह दिवसीय नवदुर्गा चंडी यज्ञ शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही