Search

चाईबासा : भाजपा सदर मंडल की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में भाजपा सदर मंडल की एक विशेष बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई. इस बैठक में संगठन प्रभारी जेबी तुबिद मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर हुई. इसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के नौ साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लगातार एक महीने तक प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए जनपयोगी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर जिम्मेवारी सौंपी गई. ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को कैसे मजबूत किया जाए इस पर बूथ अध्यक्षों के साथ हुई चर्चा कर रणनीति बनाई गई. केंद्र सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने तथा ग्रामीणों से कुल योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं इसकी भी जानकारी लेने पर जोर दिया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-solar-panel-of-veterinary-hospital-blown-in-strong-wind/">चाईबासा

: तेज हवा में उड़ा पशु चिकित्सालय का सोलर पैनल

बैठक में यह थे उपस्थित

जे बी तुबिद, मनोज लेयांगी, सदर मंडल अध्यक्ष जय किशन बिरुली, मंडल महामंत्री लेबेया देवगम एवं कुंज बिहारी खंडईत, मंत्री सन्नी जारिका, कोषाध्यक्ष सिदिऊ तियु, राजकुमार देवगम, मधुसूदन गौड़, सुनील सुमबरई, पांडु बानरा, बबलू दास, प्रतीक गोप, नीलांबर दास, नारायण देवगम, शेखर कालुनडिया, अर्जुन देवगम, हरिश पुर्ति, गारदी सुंडी, वीरेंद्र देवगन, सुदर्शन पूर्ति, सच्चिदानंद सुंडी, कालीचरण पान, सावन तियू, कोलाय देवगम, धनीराम बारी, अर्जुन वोयपाई, सोमा पूर्ति, ब्राजील सुंडी, निलेश देवगन, तरुण संवैया एवं जिला मीडिया प्रभारी विप्लव सिंह उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp