Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जिला अल्पसंख्यक शिक्षक एवं शिक्षकेतर संघ का सम्मेलन स्थानीय एसपीजी मिशन गर्ल्स हाई स्कूल में आज संपन्न हुआ. इस मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी संघ के महासचिव एंथोनी तिग्गा ने कहा कि संवैधानिक अधिकारों के तहत भाषाई एवं धार्मिक अल्पसंख्यक विद्यालयों का संचालन हो रहा है और इससे समझौता नहीं किया जा सकता है. उनके अनुसार सरकारी नियमों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए परंतु हमें अधिकारों का पूरा ज्ञान और उसका कार्यान्वयन जरूरी है तभी सरकार पर उचित दबाव बनाया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pickpockets-stole-mobiles-and-purses-of-several-passengers-including-a-journalist/">जमशेदपुर
: पॉकेटमारों ने पत्रकार समेत कई यात्रियों के मोबाइल व पर्स उड़ाए
: जुगसलाई रेलवे क्रॉसिंग से लेकर थाना तक सुबह में लगने वाले जाम से निजात दिलाने की मांग
: पॉकेटमारों ने पत्रकार समेत कई यात्रियों के मोबाइल व पर्स उड़ाए
संघ के नेताओं के कारण ही हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं
कार्यालय सचिव रमेश कुमार सिंह ने पूर्व के दिनों के आंदोलन एवं संघर्षमय समय को याद करते हुए कहा कि पुराने समर्पित संघ के नेताओं के कारण ही हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं और अभी भी कुछ मुद्दे हैं जिसकी प्राप्ति के लिए सामूहिक आंदोलन और प्रयास किया जाना जरूरी है. संयुक्त सचिव प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि संगठन में एकता जरूरी है. संघ तथा प्रबंधन के बीच परस्पर सहयोग समन्वय विश्वास के माहौल से अच्छा शैक्षणिक माहौल बनता है और सफलता मिलती है. प्रदेश उपाध्यक्ष शमीउल्लाह खान ने सम्मेलन की सफलता का श्रेय सदस्यों की एकता को दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-to-get-rid-of-morning-traffic-jam-from-jugsalai-railway-crossing-to-police-station/">जमशेदपुर: जुगसलाई रेलवे क्रॉसिंग से लेकर थाना तक सुबह में लगने वाले जाम से निजात दिलाने की मांग
Leave a Comment