Search

चाईबासा : हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के कर्मियों ने एनजीओ के अंडरटेकिंग में जाने से किया इंकार

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिम सिंहभूम जिले में आयुष विभाग के द्वारा संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में कार्यरत योगा प्रशिक्षकों ने एनजीओ के अंडरटेकिंग में कार्य करने से इंकार कर दिया है. सभी प्रशिक्षक जिला आयुष कार्यालय में बैठकर रणनीति बनाने में लगे हुए हैं. बता दें कि पश्चिम सिंहभूम जिले के सदर प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में इन कर्मियों की तैनाती पूर्व में जिला आयुष मंत्रालय के द्वारा की गई गई थी और यह सभी जिला आयुष विभाग के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी की देखरेख में अपना कार्य कर रहे थे. परन्तु वर्तमान में सरकार के द्वारा इन्हें गैर सरकारी संगठनों के अधीन कार्य करने का निर्देश जारी किया गया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-due-to-the-accumulation-of-garbage-the-existence-of-the-pond-is-in-danger/">चाईबासा

: कचरा जमा होने से जोड़ा तालाब का अस्तित्व खतरे में

कर्मचारियों में है रोष

जानकारी के अनुसार जिन-जिन जिलों में विभाग के निर्देश की कॉपी भेजी गई है, वहां के जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारियों ने समस्याओं को बताते हुए इसे खारिज कर दिया है और वापस सरकार को भेज दिया है. जबकि पश्चिम सिंहभूम जिले में अभी तक जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया है इसे लेकर कर्मचारियों में रोष है. कर्मचारियों ने कहा कि यहां पर यदि किसी का प्लेसमेंट किया जाता है तो वे उसका विरोध करेंगे. उन्होंने आयुष के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी से इस पर कदम उठाने की अपील की है पर अब तक उनके द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp