Search

चाईबासा: सारंडा में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़, IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

Chaibasa: सुरक्षाबलों के द्वारा चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ की घटना जराईकेला थाना क्षेत्र के राधा पोड़ा के जंगल में हुई है. जहां मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया है. इस घटना में सीआरपीएफ के 134 बटालियन के सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार घायल हुए हैं. उन्हें एयरलिफ्ट करके इलाज के लिए रांची लाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें -पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-lok-sabha-the-whole-world-witnessed-the-huge-form-of-india-in-the-form-of-maha-kumbh/">पीएम

मोदी लोकसभा में बोले, पूरे विश्व ने महाकुंभ के रूप में भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किये, राम मंदिर  का जिक्र किया

लगातार जारी है अभियान

नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया और अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. जिसे लेकर सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान सोमवार को नक्सली संगठन के शीर्ष नेता अजय महतो के अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा क्षेत्र में भ्रमणशील होने की सूचना प्राप्त हुई. जिसको लेकर गुवा थाना के आसपास पहाड़ी और जंगली क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है.

चाईबासा में नक्सलियों की साजिश को नाकाम किया गया था

सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने कई पुराने नक्सल डंप को ध्वस्त कर दिया था. यह कार्रवाई जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के हुसिपी जंगल में हुई थी. जहां नक्सल डंप से एक देशी पिस्टल, दो कार्बाइन, एक रायफल, दस किलो का आईईडी, 58 डेटोनेटर समेत अन्य सामान बरामद किया है. सुरक्षाबलों को टारगेट करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में यह विस्फोटक और हथियार छिपाकर रखा गया था. इसे भी पढ़ें -IPL">https://lagatar.in/ipl-2025-opening-ceremony-will-have-bollywood-flavour-these-stars-will-perform/">IPL

2025 Opening Ceremony में लगेगा बॉलीवुड का तड़का, ये स्टार्स करेंगे परफॉर्म

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//