Search

चाईबासा : सुरक्षाबलों व माओवादियों के बीच मुठभेड़, कई माओवादी घायल!

Sukesh kumar Chaibasa :  नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलने की खबर है. हालांकि मुठभेड़ की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है. सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में कई माओवादी घायल हुए हैं. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-hec-workers-stopped-work-on-the-streets-for-the-second-day/">रांची

: दूसरे दिन भी एचईसी कर्मियों ने काम किया ठप, सड़क पर उतरे)

एंटी नक्सल अभियान में निकले थे सुरक्षाबल के जवान

जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबल के जवान शुक्रवार सुबह एंटी नक्सल अभियान में निकले थे. इसी दौरान पुलिस जवानों को देखकर माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी कई राउंड फायरिंग की गयी, जिसमें कई माओवादी घायल हो गये. फिलहाल हाथीबुरू कुरिया के जंगली क्षेत्र में मुठभेड़ जारी है. वहीं वरीय पुलिस अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-leader-seema-sharma-accused-of-occupying-government-land-by-forming-a-trust/">भाजपा

नेत्री सीमा शर्मा पर ट्रस्ट बनाकर सरकारी भूमि पर कब्जा करने का आरोप, CM-SSP से शिकायत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp