Search

 
 
 

चाईबासा : टोंटो साप्ताहिक हाट की भूमि का हो रहा अतिक्रमण, एसडीओ से शिकायत

 
Chaibasa( Ramendra Kumar Sinha) : टोंटो प्रखंड के टोंटो पंचायत में लगने वाले साप्ताहिक हाट की भूमि का अतिक्रमण किया जा रहा है. इसे लेकर पंचायत के पूर्व मुखिया ने अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. इसके जरिए प्रत्येक शनिवार लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार की भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण की जांच की मांग की. उन्होंने कहा है कि यह बाजार ढाई एकड़ भूमि में फैला हुआ था पर अतिक्रमण के कारण इसका दायरा सिमटता जा रहा है. बाजार पर बाजार समिति का नियंत्रण नहीं होने के कारण अतिक्रमणकारी भी निश्चिंत होकर अतिक्रमण कर रहे हैं. बाजार आने वाले लोगों के लिए कोई भी सुविधा नहीं है. न तो पेयजल की कोई व्यस्था है और न ही शौचालय की. विश्राम के लिए भी कोई शेड नहीं है. इसे भी पढ़ें : जमशेदुपुर">https://lagatar.in/jamshedupur-man-hanged-himself-after-a-dispute-with-his-wife-in-birsanagar/">जमशेदुपुर

: बिरसानगर में पत्नी से विवाद के बाद व्यक्ति ने लगाई फांसी

रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई : एसडीओ

ज्ञापन में कहा गया है कि बाजार समिति के द्वारा पूर्व में एक बड़ा शेड का निर्माण कराया गया था. पर अब वह खंडहर में तब्दील होता जा रहा है. ग्राम पंचायत अधिनियम के तहत पंचायत को राजस्व वसूली का अधिकार प्राप्त है परंतु कुछ दबंगों के द्वारा राजस्व वसूली की जाती है. यहां पर क्रेता और विक्रेता दुकानों की शेड में बैठकर मौसम की मार से अपना बचाव करते हैं. उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी से इस अतिक्रमण पर रोक लगाने की मांग करते हुए इस साप्ताहिक हाट के अस्तित्व को बचाने की गुहार लगाई है. इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी शशीन्द्र कुमार बड़ाईक ने बताया कि इस बाजार के अतिक्रमण की शिकायत मिली है. प्रखंड के अमीन को इसकी जांच करने का निर्देश दिया गया है. जांच के बाद जो रिपोर्ट आएगी उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही