Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : महिला कॉलेज के इंटर में नामांकन प्रक्रिया शुरू, प्रोस्पेक्टस शुल्क 200 रुपए

Chaibasa (Sukesh kumar) : महिला कॉलेज के इंटरमीडिएट में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इन्टरमीडिएट कक्षा-11वीं सत्र 2023–25 के लिए प्रोस्पेक्टस (नामांकन पत्र) वितरित किया जा रहा है. प्रोस्पेक्टस का शुल्क 200 रुपये है. महिला कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी तथा उनके अविभावक बैंक चालान के माध्यम से शुल्क अदा कर प्रोस्पेक्ट प्राप्त कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-liquor-shop-in-charge-cheated-11-19-lakhs-fir-lodged/">जमशेदपुर

: शराब दुकान के इंचार्ज ने की 11.19 लाख की हेरा-फेरी, प्राथमिकी दर्ज
मालूम हो कि महिला कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है. 60% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सीधा नामांकन लिया जाएगा. उससे कम अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों का मेरिट के आधार पर नामांकन होगा. महिला कॉलेज में साइंस व आर्ट्स की ही पढ़ाई होती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही