Search

 
 
 

Chaibasa : रोलाडीह में तुलसी पब्लिक स्कूल में नामांकन प्रक्रिया शुरू

 
  • ड्रॉप आउट बच्चों का सबसे पहले नामांकन लिया जा रहा
  • नर्सरी से पांचवीं कक्षा की पढ़ाई पहले सत्र में होगी शुरू
Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम की चक्रधरपुर प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र रोलाडीह गांव में तुलसी पब्लिक स्कूल की स्थापना हुई. जिसकी नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. लोकचेतना ट्रस्ट से संचालित यह स्कूल आधुनिक भारत के तहत को–एजुकेशन की शिक्षा को बढ़ाने का प्रयास कर रही है. अधिक से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन हो इसको लेकर स्कूल एक अपनी मजबूत टीम के साथ नामांकन के लिए ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर रही है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी का नामांकन इस स्कूल में हो सके. आरंभिक समय में सबसे पहले विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताने का प्रयास किया जा रहा है. ड्रॉप आउट बच्चों को इसमें नामांकन लेने का प्रयास हो रही है. शिक्षा का स्तर बढ़े इसको लेकर लगातार जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, इसे भी पढ़ें : जूनियर">https://lagatar.in/patients-are-being-treated-in-the-emergency-ward-of-rims-amidst-the-strike-of-junior-doctors/">जूनियर

डॉक्टर के हड़ताल के बीच रिम्स के इमरजेंसी वॉर्ड में हो रहा मरीजों का इलाज
इस स्कूल में अनुभवी शिक्षक द्वारा पढ़ाई कराई जाएगी. जिसकी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अधिक से अधिक विद्यार्थी का नामांकन हो इसको लेकर प्रयास किया जा रहा. पहले सत्र में मात्र 300 विद्यार्थियों का ही नामांकन लेने पर जोर दिया जा रहा. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो इसको लेकर स्कूल प्रबंधक प्रयासरत है. नर्सरी से लेकर पांचवी कक्षा तक विद्यार्थी अपना नामांकन ले सकते हैं. यह स्कूल अंग्रेजी माध्यम होगा. स्कूल के प्रबंधक समिति के अध्यक्ष शंकर लाल महतो ने कहा कि स्कूल में शिक्षकों का एक मजबूत टीम है जो शिक्षक का महत्व को समझती है. उम्मीद है आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में यह स्कूल क्रांति लायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही