Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : यूजी सेमेस्टर वन में नामांकन प्रक्रिया शुरू, चांसलर पोर्टल में विद्यार्थी कर रहे आवेदन

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के यूजी सेमेस्टर वन (सत्र 2022–25) में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. विद्यार्थियों ने चांसलर पोर्टल में आवेदन करना शुरू कर दिया है. चांसलर पोर्टल में तीसरे दिन हजारों की संख्या में आवेदन पहुंचे. 21 जुलाई से ही विद्यार्थियों द्वारा यूजी सेमेस्टर वन में नामांकन के लिये आवेदन किया जा रहा है. यह आवेदन विद्यार्थी 10 अगस्त तक कर सकते हैं. वहीं, 16 अगस्त को पहला मेरिट लिस्ट जारी किया जाएगा. मेरिट लिस्ट बनाने के लिये छह दिन का वक्त दिया गया है. इसे भी पढ़े :  चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-due-to-lack-of-bridge-on-the-brahmani-river-the-villagers-of-dwaraparam-are-facing-problems/">चक्रधरपुर

: ब्राहम्णी नदी पर पुल नहीं होने से द्वारपारम के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

कॉलेज के वेबसाइट में देख सकते हैं मेरिट लिस्‍ट

विद्यार्थी अपना मेरिट लिस्ट चांसलर पोर्टल के अलावा कॉलेज के वेबसाइट में देख सकते हैं. कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. पीके पाणी ने कहा कि विद्यार्थी निर्धारित समय पर अपना आवेदन करें, ताकि किसी तरह की परेशानी नहीं हो. चांसलर पोर्टल में यदि किसी तरह की परेशानी सामने आती है तो इसकी सूचना संबंधित पदाधिकरी को दें, ताकि उसमें सुधार किया जा सके. हालांकि अभी तक किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है. निरंतर विद्यार्थी यूजी सेमेस्टर वन में नामांकन के लिए आवेदन कर रहे हैं. 100 रुपये शुल्क के साथ विद्यार्थी नामांकन के लिये आवेदन भर सकते हैं. वहीं, नामांकन को लेकर साइबर कैफे में विद्यार्थियों की भीड़ देखी जा रही है. इसे भी पढ़े :  किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-on-the-instructions-of-sp-sis-started-recruitment-of-security-personnel-in-kiriburu-police-station/">किरीबुरु

: एसपी के निर्देश पर किरीबुरु थाना में एसआईएस ने शुरू की सुरक्षाकर्मी की भर्ती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही