Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि में 16 से नामांकन शुरू, यूजी सेमेस्टर वन में अब तक 33,000 छात्रों ने किया आवेदन

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में 16 अगस्त से नामांकन शुरू हो जाएगी. इसके लिए विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई है. वहीं, यूजी सेमेस्टर वन में नामांकन को लेकर विद्यार्थी रोजाना आवेदन कर रहे हैं. विश्वविद्यालय के मुताबिक अब तक 33,000 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न कॉलेजों में नामांकन हेतु आवेदन किया है. अब इन विद्यार्थियों का 16 अगस्त से नामांकन शुरू किया जाएगा. साथ ही उस दिन ही विद्यार्थियों की मेरिट सूची भी जारी कर दी जाएगी. इसे विद्यार्थी चांसलर पोर्टल व संबंधित कॉलेज के वेबसाइट और कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर देख सकते हैं. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-awareness-rally-taken-out-in-beterkiya-village-regarding-the-tricolor-campaign-at-har-ghar/">नोवामुंडी

: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बेतेरकिया गांव में निकाली गई जागरुकता रैली

विश्वविद्यालय ने जारी की अधिसूचना 

विदित हो कि मेरिट लिस्ट के आधार पर विद्यार्थियों का नामांकन होगा. नामांकन संबंधित अधिसूचना विश्वविद्यालय की ओर से जारी कर दी गई है. सभी कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर भी नामांकन की प्रक्रिया संबंधित नोटिस प्रकाशित कर दी गई है. कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ, पीके पाणी ने कहा कि मेरिट लिस्ट का प्रकाशन 16 अगस्त को किया जाना है. मेरिट लिस्ट जारी होते ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. वैसे विद्यार्थी जो मेरिट लिस्ट में है, वह संबंधित कागजात के साथ अपना नामांकन संबंधित कॉलेज से करवा सकते हैं. उन्होंने कहा कि रोजाना विद्यार्थियों का आवेदन विभिन्न कॉलेजों के लिए आ रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-husband-and-wife-brutally-murdered-in-telco-moneyfit/">जमशेदपुर

: टेल्को मनीफिट में पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही