Search

 
 
 

चाईबासा : सरकारी विद्यालयों में पहली व छठी कक्षा के लिए नामांकन शुरू

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सरकारी विद्यालयों में पहली व छठी कक्षाओं के लिए नामांकन कार्य शुरू हो गया है. ज्ञात हो कि विगत 2 वर्षों से कोरोना महामारी का शिक्षा पर बहुत बुरा असर पड़ा है. जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी के निर्देशानुसार सभी विद्यालयों के शिक्षक अपने-अपने क्षेत्र में जाकर पांचवीं कक्षा के छात्रों को छठी कक्षा में नामांकन के लिए प्रेरित कर रहे हैं. इसे भी पढ़े : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-first-meeting-of-jharkhand-group-of-mines-from-july-6-in-bokaro/">किरीबुरु

: झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस की पहली बैठक बोकारो में छह जुलाई से
इसी कड़ी में सोमवार को सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीमडीह में प्राथमिक विद्यालय चेतनखूंटा के शिक्षक विजय प्रताप ने पांचवीं उत्तीर्ण बच्चों को स्वयं उनके बीच जाकर उनका नामांकन कराया. इस मौके पर उन्होंने सभी बच्चों को कॉपी और कलम भेंट किया‌ तथा सभी बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आकर अच्छे से पढ़ाई करने का सुझाव दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही