Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मतदान केंद्रों व कलस्टर का भौतिक सत्यापन पूर्व में ही सुनिश्चित कर लें- निर्वाचन पदाधिकारी

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 अंतर्गत पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता टाटा कालेज के सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिला अंतर्गत चार चरणों में पंचायत चुनाव होना निर्धारित है. सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के अधीन मतदान केंद्रों तथा कलस्टर का भौतिक सत्यापन पूर्व में ही सुनिश्चित कर लें, ताकि केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधा यथा पेयजल, शौचालय, प्रकाश की समुचित व्यवस्था, आवश्यक फर्नीचर, बिजली, रैंप के अलावे कलस्टर पर चार्जिंग आदि की सुविधा रहे. उन्होंने बताया कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों का आपसी समन्वय चुनाव के दरम्यान अहम है. इस हेतु आप सभी पूर्व में क्षेत्रों का निरीक्षण कर लें और आवश्यकता अनुसार रूट चार्ट और संचार योजना आवश्यक रूप से तय कर लें, ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार का कोई समस्या ना हो. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/Chaibasa-jila-nirvachan-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-showing-the-identity-card-on-entering-the-campus-is-misleading-to-the-demands-of-the-students-student-union/">चाईबासा

: कैंपस में घुसने पर परिचय पत्र दिखाना विद्यार्थियों की मांगों को गुमराह करना : छात्रसंघ
उन्होंने कहा कि चुनाव एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसमें हर किसी का सहयोग अपेक्षित है. इस कार्य में हम सभी को एक दूसरे से समन्वय बनाकर कार्य करना है, ताकि जिला में चुनाव को सुरक्षित एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न कराया जा सके. जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों को कहा कि सभी अपने तय दायित्वों का पारदर्शिता के साथ निर्वाह तथा मतदान प्रक्रिया में एक दूसरे का सहयोग करते हुए निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ही कार्यों का संपादन करेंगे. इस दौरान यदि किसी को किसी प्रकार की भी सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल संबंधित पदाधिकारियों को प्रेषित करें, ताकि ससमय उसका निष्पादन सुनिश्चित हो. इस मौके पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एजाज पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सुधीर कुमार अनवर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही