Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: कोल्हान विवि के दीक्षांत समारोह शुल्क वापसी के लिये ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि, छात्र परेशान

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दीक्षांत समारोह में लिये शुल्क को वापस करने के लिये डिग्रीधारियों से आवेदन मांगा है, ताकि उसी के आधार पर शुल्क वापस किया जा सके. लेकिन वेबसाइट में दिये लिंक खोलने पर किसी तरह का आवेदन भरने का फॉरमेट नहीं दिख रहा है. इस कारण अधिकतर डिग्रीधारी फार्म नहीं भर पा रहे हैं. इसके अलावा कुलपति के मेल पर अकाउंट नंबर भेजने की बात कही गयी है. लेकिन किस तरह से फॉरमेट बनाकर मेल करना है, इसपर किसी तरह से स्पष्ट नहीं किया गया है. इन समस्याओं को लेकर छात्र प्रतिनिधि उग्र हो गये हैं. इधर छात्र प्रतिनिधियों का मांग है कि त्रुटि को ठीक किया जाये. साथ ही ऐसे फॉरमेट तैयार किये जाये जिसमें विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिये. एक फॉरमेट में ही सारा कॉलम बना होना चाहिये. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-water-crisis-deepens-in-kumardungi-hessasai-villagers-fill-water-by-doing-ratjagga/">चाईबासा:

कुमारडुंगी हेस्सासाई में जलसंकट गहराया, रतजग्गा कर पानी भरते हैं ग्रामीण

छात्र आंदोलन की चेतावनी

छात्र प्रतिनिधि सनातन पिंगुवा ने कहा कि निर्धारित समय पर यदि फॉरमेट विवि. तैयार नहीं किया तो छात्र आंदोलन होगा. विद्यार्थियों के हित में निर्णय लेना सराहनीय कदम है लेकिन इसमें आ रही त्रुटि को दूर करना विवि. का काम है. वहीं छात्र नेता मंजित हांसदा ने कहा कि एक-एक डिग्रीधारियों का शुल्क वापस करना होगा. आवेदन भरने की तिथि को बढ़ाना होगा. डिग्रीधारियों की ओर से लिया गया शुल्क का निर्णय सामारोह से पूर्व करना चाहिये था, लेकिन विवि. ने निर्णय नहीं किया था. गोल्ड मेडलिस्ट व शोधार्थियों का शुल्क को छोड़ कर बाकी सभी विद्यार्थियों का शुल्क वापस किया जाये. उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल की शाम पांच बजे तक अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-birth-anniversary-of-dr-ambedkar-celebrated-in-congress-bhawan-tribute-paid/">चाईबासा

: कांग्रेस भवन में मनायी गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती, दी गई श्रद्धांजलि
[wpdiscuz-feedback id="vo0uc1f44m" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही