Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर निबंध व क्विज प्रतियोगिता आयोजित

Chaibasa (Sukesh Kumar) : डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर ऑल इंडिया हो बैंकर्स वेलफेयर सोसायटी द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीमडीह चाईबासा में शुक्रवार को अंबेडकर से संबंधित निबंध और क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया गया. समारोहपूर्वक मनाए गए कार्यक्रम में संविधान और बैंकिंग सुविधा के प्रति जागरूक रहने की हिमायत की गई. समारोह में सोसाइटी के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण लागुरी ने अंबेडकर जयंती के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. उपाध्यक्ष दामोदर सिंकु ने कहा कि अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान के बल पर हम ऊंचे पदों को सुशोभित करने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं. इसलिए संविधान को जानने का हरसंभव प्रयास कर तरक्की की राहों में अग्रसर हों. इसी में डॉ. अंबेडकर की सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इसे भी पढ़ें : 

हमें किसी भी रूप में समाज की सेवा करने की स्वतंत्रता है - कृष्णा देवगम

बतौर अतिथि उपस्थित मतकमहातु मुखिया जुलियाना देवगम ने कहा कि हमारे समाज को पढ़ने की आजादी है. इसलिए अच्छे से पढ़े-लिखें तभी संविधान को अच्छी तरह समझ सकते हैं. उन्होंने कहा कि जब हम संविधान की बातें समझ लेंगे, तब अपना अधिकार व हक को भी भलीभांति समझेंगे और इससे विकास के बारे में सोचने की शक्ति मिलेगी. उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीमडीह के प्रधान शिक्षक कृष्णा देवगम ने कहा कि संविधान ने हमें अपने जीवन स्तर को संवारने और समाज में अपना बहुमूल्य योगदान देने का अवसर प्रदान किया है. हमें किसी भी रूप में समाज की सेवा करने की स्वतंत्रता है. लिहाजा, हम संविधान के प्रति जागरूक रहकर अपने सपने को साकार करने का प्रयास करें. डॉ. अंबेडकर को लेकर टेकराहातु पंचायत मुखिया चांदमनी कालुंडिया ने भी अपने विचार व्यक्त किये. इसे भी पढ़ें : 

निबंध प्रतियोगिता में विषम पान व क्विज में ईशा बारी हुई प्रथम

मौके पर बच्चों के बीच अंबेडकर से संबंधित निबंध और क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया गया. निबंध प्रतियोगिता में विषम पान, सिलवंती बारी और शांति बारी क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किये. वहीं क्विज में ईशा बारी, राजेश बारी, पूनम कालुंडिया, निशा बारी और सिलवंती बारी ने बाजी मारी. मौके पर ऑल कोल्हान आदिवासी शिक्षक समिति के शिक्षकों संजय कुमार जारिका, मंगल सिंह मुंडा और राजेंद्र बिरुवा द्वारा प्रेरक गीत प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम के अतिथिगण मतकमहातु मुखिया जुलियाना देवगम और टेकराहातु मुखिया चांदमनी कालुंडिया को बैंकर्स सोसाइटी की ओर से संविधान की पुस्तकें प्रदान की गई. जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीमडीह को डॉ. आंबेडकर की तस्वीर भेंट की गई. इसे भी पढ़ें : 

कार्यक्रम में ये लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में बैंकर्स सोसाइटी के संयुक्त सचिव डीबर हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष जगमोहन बानरा, सचिव सुरेश कोड़ा, रामय पुरती, सुखदेव बारी, मांगु रंजन देवगम, गोरा लेयांगी, लखिनु बिरुली, अकाश समूह के उपाध्यक्ष दामु सुंडी, कोषाध्यक्ष विमल किशोर बोयपाई, गुरुवारी हेम्ब्रम सिंकू, नीमडीह ग्राम मुंडा कृष्णा बारी, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष दामु बारी, उपाध्यक्ष मानी मुंदुईया, सरिता मुंदुईया, राजू तांती, रायमुनी तुबिद, सरस्वती कालुंडिया, वीर सिंह बारी, विद्यालय के बाल सांसद बिरसा बारी, सुशीला गोप, सीमा बारी, तुराम सिंह कुंटिया, अन्ना बारी आदि उपस्थित थे. इससे पूर्व दीप प्रज्ज्वलित कर एवं डॉ. आंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई एवं बुके देकर आगंतुकों का स्वागत किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही