Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : राज्य बनने के 22 साल बाद भी स्थानीयता व नियोजन नीति का निर्धारण नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण : बोबोंगा

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : आगामी 21 अगस्त को चाईबासा के गांधी मैदान में आयोजित होने वाली झारखण्ड बचाओ मोर्चा की सभा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. इसे लेकर पूर्व विधायक सह झारखण्ड बचाओ मोर्चा के कोल्हान प्रभारी मंगल सिंह बोबोंगा ने शुक्रवार को मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की. बैठक में कार्यक्रम की रूप रेखा रैयार की गई. बैठक में उन्होंने कहा कि राज्य बनने के 22 साल बाद भी स्थानीयता एवं नियोजन नीति का निर्धारण नहीं होना अत्यन्त ही दूर्भाग्यपूर्ण है. आदिवासी-मूलवासी समाज इससे काफी उद्वेलित होते जा रहा है. स्थानीयता एवं नियोजन नीति का निर्धारण नहीं होने से झारखंडी युवाओं को नियोजन से वंचित होना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-tribute-paid-to-former-president-of-jharkhand-cricket-association-amitabh-choudhary/">चाईबासा

: झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष स्व: अमिताभ चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि

सदन में भी दबाया जा रहा आवाज : बोबोंगा

मंगल सिंह बोबोंगा ने कहा कि सरकार के इस कदम से झारखंडियों के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो गया है. सवालों को सदन में जब विधायक लोबिन हेंब्रम ने उठाने की कोशिश की तो उनके आवाज को सदन में दबाया गया. अपने ही सरकार में आदिवासियों-मूलवासीयों के अरमानों का गला घोटा जा रहा है. समाज के सामने रखने के लिए 21 अगस्त को चाईबासा के गांधी मैदान में सभा का आयोजन किया गया है. इसकी तैयारी को लेकर निरंतर जिले के विभिन्न स्थानों में रोजाना बैठक चल रही है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-police-caught-a-young-man-red-handed-while-stealing-an-auto/">चांडिल

: ऑटो चोरी कर ले जाते युवक को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा

सभा में गीताश्री उरांव व लोबिन हेंब्रम रहेंगे मौजूद 

सभा में वक्ता के रूप में बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम एवं पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव उपस्थित रहेंगे. इस सभा में कोल्हान प्रमण्डल के गांव-गांव में स्त्री पुरुष अपने पारम्परिक परिधान में शामिल होंगे. सभा के माध्यम खतियान आधारित स्थानीयता एवं नियोजन नीति निर्धारण को लेकर आंदोलन का शंखनाद करेंगे. बैठक में सन्नी सिंकू, सुशील बारला, असमन सुंडी, शैली सिंकू समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही